Bigg Boss 14 में राहुल वैद्य का कनेक्शन बनकर आने से दिशा ने किया इनकार, ट्रेंड हुआ Rahul Vaidy Win

Bigg Boss 14 में राहुल वैद्य का कनेक्शन बनकर आने से दिशा ने किया मना, ट्रेंड हुआ Rahul Vaidy Win

Bigg Boss 14 Rahul Vaidya News: बिग बॉस 14 में दोबारा वापसी कर राहुल वैद्य अक्सर चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस 14 फिनाले से अब कुछ ही हफ्ते दूर है। जिसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। फैन्स अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए सोशल मीडिया पर वोट अपील करते नहीं थक रहे हैं। शुक्रवार (5 फरवरी) को ट्विटर पर राहुल वैद्य के लिए भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ट्विटर पर ''RAHUL VAIDYA FOR THE WIN" ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ राहुल के फैन्स ये लिख रहे हैं कि बिग बॉस 14 का खिताब राहुल को ही मिलना चाहिए। दूसरी ओर राहुल वैद्य अपनी मंगेतर और दिशा परमार (Disha Parmar ) को लेकर फिर से चर्चा में हैं। असल में दिशा ने बिग बॉस-14 में आने से मना कर दिया है।

Bigg Boss 14 में आने से दिशा ने किया इनकार

Bigg Boss 14 में आने से दिशा ने किया इनकार

शो के मेकर्स ने हाल ही में बताया है कि बिग बॉस 14 में जल्द ही फैमिली वीक यानी कनेक्शन वीक शुरू होने वाला है। इस वीक में कंटस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए बिग-बॉस हाउस में उनके दोस्त या रिश्तेदारों को लाया जाएगा। जो कुछ दिन बिग बॉस हाउस में ही रहेंगे। शो के मेकर्स ने फैमिली वीक में राहुल वैद्य के लिए दिशा परमार को बिग बॉस में लाना चाहते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए बिग बॉस के मेकर्स बीते 2-3 हफ्ते से ट्राई कर रहे थे। लेकिन दिशा परमान ने शो में आने से साफ-साफ इनकार कर दिया है।

राहुल को सपोर्ट करने आएंगे ये सिंगर

राहुल को सपोर्ट करने आएंगे ये सिंगर

दिशा परमार के मना करने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि राहुल वैद्य को अब सपोर्ट करने शो के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता आएंगे। लेकिन अब ये फाइनल हो गया है कि राहुल वैद्य का कनेक्शन बनकर बिग बॉस 14 के घर में कौन एंट्री करने वाला है।

मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक राहुल वैद्य का कनेक्शन बनकर बिग बॉस 14 में सिंगर तोशी सबरी (Toshi Sabri) आएंगे। इस वीकेंड के आसपास सिंगर तोशी सबरी बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे।

राहुल वैद्य के फैन्स ने चलवाया ट्रेंड

राहुल वैद्य के फैन्स ने चलवाया ट्रेंड

बिग बॉस-14 में राहुल वैद्य को एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। वो अपनी गेम को लगातार मजबूत कर रहे हैं। ट्विटर पर राहुल वैद्य के फैन्स उनकी जीत के लिए ट्रेंड चलवा रहे हैं। शुक्रवार (5 फरवरी) को ट्विटर पर फैंस ने #RahulVaidyaForTheWin ट्रेंड करवा। टॉप 5 में ट्रेंड कर रहे इस हैशटैग के साथ 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने ट्वीट किए हैं।

इस ट्रेंड के साथ राहुल वैद्य को उनके फैन्स फुल सपोर्ट कर रहे हैं। फैन्स लिख रहे हैं कि इस सीजन का विनर राहुल वैद्य ही होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+