देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया Bigg Boss के घर के बाहर है उनका ब्वॉयफ्रेंड, एक्ट्रेस की मां ने दिया ये बयान
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया Bigg Boss के घर के बाहर है उनका ब्वॉयफ्रेंड, एक्ट्रेस की मां ने दिया ये बयान
Bigg Boss 14: Devoleena Bhattacharjee News: बिग-बॉस 14 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में शो में राखी सावंत (Rakhi Sawant) से बताया था कि शो से बाहर उनका एक ब्वॉयफ्रेंड है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने राखी सावंत से कहा था कि वो अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखना पसंद करती हैं। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं। राखी सावंत से बात करते हुए देवोलीना ने कहा था 'बिग बॉस 14' के घर से बाहर उनका एक ब्वॉयफ्रेंड है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई बात नहीं बताई। अब देवोलीना भट्टाचार्जी की मां ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है'- देवोलीना की मां
देवोलीना भट्टाचार्जी की मां एनिमा भट्टाचार्जी ने कहा, ''मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि मेरी बेटी का कोई ब्वॉयफ्रेंड भी है। वह सभी के साथ एक जैसा दोस्तों की तरह व्यवहार करती है और उन सभी के लिए अच्छा भी है। इसलिए मुझे नहीं पता कि वह किसके बारे में बात कर रही थी। ऐसा हो सकता है कि वो बिग बॉस-14 के घर से बाहर आने के बाद मुझे बता कर सरप्राइज देना चाहती हो।''

मेरी बेटी जो भी फैसला लेगी मैं उसे सपोर्ट करूंगी: देवोलीना की मां
देवोलीना भट्टाचार्जी की मां एनिमा भट्टाचार्जी ने कहा, ''मैं इस वक्त गुवाहाटी में हूं। अगर मेरी बेटी अपने ब्वॉयफ्रेंड से मेरी मुलाकात करवाना चाहेगी तो मैं मुंबई जाकर उससे मिलना चाहूंगी। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हो सकता है कि मेरी बेटी किसी को डेट कर रही हूं। मेरी बेटी जो भी फैसला लेगी मैं उसे सपोर्ट करूंगी।'

'पिछले साल से अच्छा गेम खेल रही है देवोलीन'
देवोलीना भट्टाचार्जी के शो में परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए एनिमा भट्टाचार्जी ने कहा, मुझे लगता है कि वह इस साल बेहतर खेल रही है। पिछले साल उसे पीठ में चोट लगी थी, जिसके कारण उसे छोड़ना पड़ा, लेकिन वह इस साल बेहतर परफॉर्मेंस कर रह है।
बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी इस समय बिग बॉस-14 के घर में एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर आई हैं। एजाज खान की जगह मेकर्स ने देवोलीना भट्टाचार्जी को आने का मौका दिया है। बिग बॉस-13 से देवोलीना भट्टाचार्जी पीठ में लगी चोट की वजह से बाहर हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications