Bigg Boss में एंट्री से पहले BJP नेता सोनाली फोगाट ने इस गाने पर बनाया खास वीडियो, अब हो रहा है वायरल

Bigg Boss में एंट्री से पहले BJP नेता सोनाली फोगाट ने इस गाने पर बनाया खास वीडियो, अब हो रहा है वायरल

Bigg Boss 14: Sonali Phogat Video viral: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट बिग बॉस-14 में एंट्री को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके बिग बॉस हाउस में जाने के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोनाली फोगाट के नाम से बना एक इंस्टाग्राम पेज महिला नेता के हर अपेडट और वीडियो को साझा कर रहा है। इसी इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो सोनाली फोगाट का वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड गाना ''खोया-खोया चांद पर'' मस्ती करती दिख रही हैं।

Sonali Phogat

सोनाली फोगाट का ये वायरल वीडियो बिग बॉस-14 में एंट्री से पहले का है। रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस-14 में एंट्री से पहले सोनाली फोगाट को एक होटल में शो के मेकर द्वारा 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया था। ''खोया-खोया चांद पर'' गाने पर वीडियो सोनाली फोगाट ने उसी दौरान बनाया है। कोरोना नियमों के तहत बिग बॉस के मेकर ने सोनाली फोगाट को बाकी कंटेस्टेंट की तरह 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया था।

सोनाली फोगाट ने बीते मंगलावर (23 दिसंबर) को बिग बॉस-14 में वाइल्‍ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली थी। इसी बीच उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा, जिसमें वो अपने स्वर्गीय पति संजय फोगाट के बारे में बात कर रोते हुए दिख रही हैं। असल में बिग बॉस में राहुल वैद्य से सोनाली फोगाट अपने पति के बारे में बात कर रही थीं और उन्हें याद करते हुए रोने लगी थीं।

राहुल से सोनाली बता रही थीं कि पति की मौत के बाद वो कितनी परेशान थीं और डिप्रेशन में चली गई थीं। सोनाली ने बताया था कि पति के मौत के बाद वो 6 से 7 महीने तक सो नहीं पाती थी। साल 2016 में हरियाणा के एक फार्महाउस पर सोनाली फोगाट के पति संजय मृत पाए गए थे। सोनाली फोगाट 2008 से बीजेपी की नेता हैं और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+