Bigg Boss 13: शिल्पा शिंदे के गंदे आरोपों पर सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन

नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' का खिताब अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने नाम किया है, इस शो की पूरी जर्नी के दौरान सिद्धार्थ की इमेज एक गुस्सैल और बैड ब्वॉय की रही, हालांकि उनकी इस इमेज का उन्हें फायदा ही हुआ, जिसके दम पर उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की, लेकिन इस शो के दौरान सिद्धार्थ की पर्सनल लाइफ पर भी खूब बातें की गईं, उन्हें दिलफेंक, फ्लर्टबाज, लड़कीबाज जैसे विशेषणों से भी संबोधित किया गया।

शिल्पा शिंदे और सिद्धार्थ का था अफेयर

शिल्पा शिंदे और सिद्धार्थ का था अफेयर

उनके अफेयर्स की भी काफी चर्चाएं हुईं और इन बातों को बल तब और मिला जब पूर्व बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे ने ये कह दिया कि वो भी एक वक्त पर सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में गिरफ्तार थीं लेकिन उनके आक्रामक नेचर की वजह से वो उनसे दूर हो गईं ।

'सिद्धार्थ अपनी चीजों के लेकर काफी पजेसिव'

'सिद्धार्थ अपनी चीजों के लेकर काफी पजेसिव'

शिल्पा ने कहा था कि सिद्धार्थ अपनी चीजों के लेकर काफी पजेसिव है, इसलिए वो मरने-मारने पर उतर आता है, वो जब उसे डेट कर रही थीं, तब सिद्धार्थ ने उनके साथ कई बार गाली-गलौज और मारपीट की थी, जिसके कारण उनका ब्रेकअप हुआ था।

शिल्पा शिंदे के साथ अफेयर पर पहली बार बोले सिद्धार्थ शुक्ला

शिल्पा शिंदे के साथ अफेयर पर पहली बार बोले सिद्धार्थ शुक्ला

अब शिल्पा शिंदे की बात पर सिद्धार्थ शुक्ला का रिएक्शन आया है, उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि 'मैं शिल्पा को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मुझे नहीं लगता वो इस तरह की इंसान हैं जो इस तरह की कोई भी बात करेंगी, मैं अभी घर से बाहर ही आया हूं, मुझे देखना पड़ेगा कि उन्होंने क्या कहा है, मैं बिना जाने अभी कुछ नहीं कह सकता हूं।'

'मारपीट पर उतर आते थे सिद्धार्थ शुक्ला'

'मारपीट पर उतर आते थे सिद्धार्थ शुक्ला'

बता दें कि एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा था कि वो साल 2011 में सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में थीं,सिद्धार्थ बेहद गुस्सैल और बदतमीज स्वभाव का है,अगर मैं कभी उसका फोन नहीं उठाती थी तो वो गाली-गलौज करने लग जाता था, मुझ पर अश्लील कमेंट करता था और अगर कभी उससे मैं सवाल पूछ लेती तो वो मारपीट करने लग जाता था।

'मुंह पर एसिड फेंकने की धमकी दी थी सिद्धार्थ ने'

'मुंह पर एसिड फेंकने की धमकी दी थी सिद्धार्थ ने'

शिल्पा ने कहा था वो इस रिलेशन से बाहर निकलना चाहती थीं, लेकिन जब मैने ऐसी कोशिश की तो सिद्धार्थ ने मुझे धमकी दी कि मुझे छोड़ कर दिखाओ, मैं मुंह पर एसिड फेंक दूंगा, यहां तक कि, सिद्धार्थ ने उन्हें चलती गाड़ी से फेंकने की धमकी भी दी थी।

'चुप नहीं बैठीं शिल्पा, पहुंचीं थाने'

'चुप नहीं बैठीं शिल्पा, पहुंचीं थाने'

जिसके बाद वो शांत नहीं बैठी और उन्होंने सिद्धार्थ के खिलाफ पुलिस में कंप्लेन की। उनकी मां को ये बात बताई और कहा कि वो इस मामले को बहुत आगे तक लेकर जाएंगी। उन्होंने सिद्धार्थ की मां से अपने बेटे को रोकने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+