बिग बॉस-13: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, जरीन खान समेत ये चेहरे आएंगे नजर!

बिग बॉस-13: रानी, जरीन खान समेत ये चेहरे आएंगे नजर!

नई दिल्ली। टीवी शो बिग बॉस के 13वें सीजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शो का प्रीमियर 29 सितंबर को हो सकता है। निर्माताओं ने शो के लिए सेलेब्रिटी से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। ऐसे में कुछ लोगों के नाम भी मीडिया में सामने आ गए हैं जो बिग-बॉस 13 का हिस्सा हो सकते हैं। कई नामों को लेकर चर्चा है कि ये शो का हिस्सा हो सकते हैं।

ये सितारें होंगे बिग-बॉस 13 का हिस्सा

ये सितारें होंगे बिग-बॉस 13 का हिस्सा

बिग-बॉस-13 में कंटेस्टेंट से लेकर शो के होस्ट सलमान खान तक के बारे में हर रोज कुछ नया सामने आ रहा है। एक तरफ जहां शो में फिल्म और टीवी के कई नामों के दिखने की बात सामने आई है तो वहीं ये भी खबर है कि इस बार शो को सलमान खान अकेले होस्ट नहीं करेंगे। इस बार कोई फीमेल स्टार सलमान खान के साथ शो को होस्ट कर सकती है। हालांकि वो कौन होंगी इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं कंटेंस्टेंट को लेकर जरूर कुछ नाम मीडिया में आए हैं।

 जरीन खान

जरीन खान

सलमा खान के साथ फिल्म 'वीर' से अपना करियर शुरू करने वाली जरीन अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। कैटरीना कैफ से मिलते-जुलते चेहरे के लिए भी वो चर्चा में रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के बारे में कहा जा रहा है कि वो भी इस बार बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 में बतौर कंटेस्टेंट रानी चटर्जी के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। पहले भी कई भोजपुरी कलाकार इस शो में आ चुके हैं।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे टीवी का जाना-पहचाना नाम हैं। 'पवित्र रिश्ता' ने उनको घर-घर में पहचान दी है। वो हाल ही में कंगना रनौत के साथ फिल्म मणिकर्णिका में नजर आई थीं।

करण पटेल

करण पटेल

'ये हैं मोहब्बते' के रमन यानी करण पटेल को भी शो में बुलाए जाने की चर्चा है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने भी हां कह दिया है।

 देवोलीना भट्टाचार्य

देवोलीना भट्टाचार्य

गोपी बहू के किरदार से टीवी पर पहचान पाने वाली देवोलीना की निजी जिंदगी में काफी कंट्रोवर्सी रही हैं। जो उनको इस शो के लिए परफेक्ट बनाचा है। कुछ समय पहले मुंबई में एक कारोबारी की हत्या के मामले में भी पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी।

 रणविजय सिंह

रणविजय सिंह

एमटीवी के शो रोडीज के विनर और इस शो के वीजे रणविजय का नाम भी बिग-बॉसस कंटेस्टेंट में है। वह अजय देवगन और सलमान खान स्टारर फिल्म लंदन ड्रीम्स में नजर आ चुके हैं।

इस कपल ने कहा 'ना'

इस कपल ने कहा 'ना'

बताया जाता है कि टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली से भी शो के निर्माताओं ने संपर्क किया था लेकिन इस कपल ने मना कर दिया। दरअसल, 2011 में जय से शादी के बंधन में बंधने वाली माही विज जल्द ही मां बनने जा रही हैं। माही विज की प्रेग्रनेंसी की वजह से ये कपल टीवी से दूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+