बिग बॉस 13: वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा- 'बड़े होठों वाली छिपकली' तो भड़क गईं माहिरा की मां
मुंबई। बिग बॉस के घर में लड़ाई और विवाद हमेशा बने रहते हैं। सीजन 13 भी कुछ ऐसा ही है। एक ही पल में जो लोग दोस्त लगते हैं, वो अगले ही पल आपस में भिड़ जाते हैं। लोगों में शो को लोकर जिज्ञासा जगाने के लिए कलर्स चैनल मजेदार प्रोमो भी पोस्ट करता रहता है।

बिग बॉस सीजन 13 के नए प्रोमो में हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से जाने जाने वाले विकास दिख रहे हैं। जिन्हें बिग बॉस ने घर वालों पर मनोरंजक वीडिया बनाने का टास्क दिया है। इस दौरान विकास कुछ ऐसी बातें बोलते दिख रहे हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।
वह एक वीडियो में प्रतियोगी माहिरा शर्मा को 'बड़े होठों वाली छिपकली' कहते हैं। जिसे सुनकर माहिरा काफी नाराज हो जाती हैं। वीडियो में जो दूसरी चीज दिख रही है, वो ये है कि पारस छाबड़ा हिंदुस्तानी भाऊ के ऐसा कहने पर जब हंसते हैं, तो माहिरा उनसे लड़ने लगती हैं। यहां देखें वीडियो-
View this post on InstagramA post shared by Colors TV (@colorstv) on

माहिरा पारस से लड़ती हैं
वीडियो में दिख रहा है कि बिग बॉस की जेल में बंद माहिरा अपना आपा खो बैठती हैं और पारस से लड़ने लगती हैं। हिंदुस्तानी भाऊ की बातों से माहिरा की मां सानिया काफी नाराज हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सानिया ने कहा है कि वह हिंदुस्तानी भाऊ की बातों से काफी परेशान हैं। वह कहती हैं कि जब आप राष्ट्रीय टीवी पर हैं, तो आपको अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए।

हिंदुस्तानी भाऊ के लिए क्या बोलीं माहिरा की मां?
सानिया ने कहा है, 'मैं काफी नाराज हूं कि वो मेरी बेटी को छिपकली कह रहे हैं और उसके होठों के साइज के बारे में बोल रहे हैं ताकि वीडियो को मनोरंजक बनाया जा सके। जब वो घर में आए थे तो मैं काफी खुश थी और मेरी बेटी को उन्होंने अपनी छोटी बहन कहा था। लेकिन उन्होंने अभी जो किया, मैं बस ये कहना चाहती हूं कि कैसे कोई भाई इतने बड़े प्लैटफॉर्म पर अपनी बहन का मजाक बना सकता है, ताकि कुछ फुटेज मिल सके।'

'हिंदुस्तानी भाऊ जो दिखते हैं वो हैं नहीं'
सानिया ने आगे कहा, 'हिंदुस्तानी भाऊ घर के अंदर केवल एक ही चीज कर रहे हैं और वह है हर किसी के बारे में गलत कहना। जिस भी ग्रुप में वह बैठते हैं, दूसरे ग्रुप की चुगली करते हैं। साथ ही, ये वो इनसान नहीं हैं, जैसा दिखने की कोशिश कर रहे हैं। यूट्यूब पर जाकर इनके पोस्ट किए वीडियो देखिए। जो भी मेरी बेटी के लुक्स के बारे में बोलने वाले हैं, मैं उन्हें केवल इतना कहूंगी कि वह घर में सबसे खूबसूरत लड़की है और जो उसके बारे में कह रहे हैं, वो उससे केवल जलते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications