Bigg Boss 13 के फिनाले से पहले हुआ बड़ा उलटफेर,ये कंटेस्टेंट घर से बाहर, जानिए TOP 3 में कौन-कौन!
नई दिल्ली। कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 13(Big Boss 13) के फिनाले से ठीक पहले बड़े उलटफेर की खबरें आ रही है। ट्रॉफी से ठीक एक कदम पहले शो की शो की दमदार कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गई। वहीं टॉप 3 की तस्वीर भी साफ हो गई है। पहली बार 6 सदस्यों के साथ फिनाले तक पहुंचने वाले सीजन 13 में कई रिकॉर्ड बनें। वहीं अब ये शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया।

OUT हुईं रश्मि देसाई
बिग बॉस 13 के फिनाले में रोमांचक मोड़ आने वाले हैं। खबरों की माने तो शो की स्टॉग कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ट्रॉफी से एक कदम पहले घर से बेघर हो गई हैं। वहीं पारस छाबड़ा 10 लाख रुपए कैश लेकर पहले ही घर से बाहर हो गए। वहीं आरती सिंह कम वोट मिलने की वजह से घर से बेघर हो गईं। रश्मि टॉप 4 तक पहुंच कर लोगों के कम वोट मिलने की वजह से आउट हो गई।

TOP 3 में कौन-कौन
रश्मि के आउट होते ही बिग बॉस सीजन 13 के टॉप 3 कंटेस्टेंट भी मिल गए हैं। बिग बॉस के फैन पेज के मुताबिक, रश्मि देसाई के घर से बाहर होने के बाद आसिम रियाज, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला टॉप 3 में शामिल होंगे। रश्मि देसाई शो में एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में देखी गईं। कयास लगाए जा रहे थे कि रश्मि और सिद्धार्थ में से कोई एक शो का विनर होगा। खबरों की माने तो शहनाज तीसरे नंबर पर बाहर होंगी और सिर्दार्थ और आसिम टॉप 2 में होंगे।

सिद्धार्थ के साथ झगड़ों ने बंटोरीं सुर्खियां
रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। शो में वो बेहद मजबूती से टिकी रहीं। वहीं सिदार्थ शुक्ला के साथ उनकी लड़ाई से खूब सूर्खियां बंटोरीं। पहले के कुछ हफ्तों में रश्मि और सिद्धार्थ के बीच काफी नोंक-झोंक देखने को मिली। वहीं बाद में उनका रिश्ता बदलता दिखा। शो के दौरान रश्मि और अरहान के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी। हालांकि दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें हुईं। जब वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान ने खुलासा किया कि अरहान को एक बच्चा है तो इससे रश्मि डिप्रेशन में चली गई। हालांकि रश्मि से शो में लोगों को खूब इंटरटेन किया।












Click it and Unblock the Notifications