श्रीसंत का समर्थन करना शिल्पा शिंदे को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया ट्रोल
बिग बॉस के घर में कौन सा रिश्ता कब-कैसे बदल जाए, किसे मालूम। कभी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे क्रिकेटर श्रीसंत और एक्टर करणवीर बोहरा अब घर में दुश्मनों में तब्दील हो गए हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में कौन सा रिश्ता कब-कैसे बदल जाए, किसे मालूम। कभी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे क्रिकेटर श्रीसंत और एक्टर करणवीर बोहरा अब घर में दुश्मनों में तब्दील हो गए हैं। दोनों के बीच रिश्ते पहले से नहीं रहे। वहीं इसपर जहां फैंस श्रीसंत से नाराज हैं, पिछले सीजन की विजेता शिल्पा शिंदे ने क्रिकेटर का समर्थन किया है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर श्रीसंत के समर्थन में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है, जिसपर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा गया।

बिग बॉस में बर्तन धो श्रीसंत को आई तिहाड़ की याद
हाल ही में बिग बॉस के घर में श्रीसंत को सजा के तौर पर बर्तन धोना पड़ा। बर्तन धोते वक्त श्रीसंत टूट गए और फूट-फूटकर रोने लगए। उन्होंने कहा कि ये सजा उन्हें तिहाड़ जेल की याद दिला रही है। इसके बाद श्रीसंत एक बार फिर बिग बॉस घर छोड़ने के बारे में विचार करने लगे। हालांकि खुद बिग बॉस के समझाने के बाद वो समझ गए। अब श्रीसंत के बर्तन धोने पर शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर बड़ा सा पोस्ट लिखा है।

शिल्पा ने समर्थन में लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
शिल्पा ने श्रीसंत को समझाने के लिए बिग बॉस की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले के साथ ऐसा व्यवहार गलत है। शिल्पा ने श्रीसंत की पत्नी की तारीफ करते हुए लिखा कि अपने पति को इस मुश्किल समय में देखने के बावजूद उन्होंने एक शब्द नहीं कहा। शिल्पा का ये निशाना कहीं न कहीं करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धु पर था, जिन्होंने हाल ही में अपने पति के समर्थन में पोस्ट लिखा था।

यूजर्स ने किया शिल्पा शिंदे को ट्रोल
शिल्पा ने लिखा कि बिग बॉस का घर कोई स्कूल नहीं है, जहां बाहर माता-पिता लड़ रहे हैं। शिल्पा के इस पोस्ट पर फैंस ने उनकी काफी आलोचना की है। उनके पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किया कि इससे बेहतर तो वो चुप रहतीं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं शिल्पा का बड़ा फैन था, लेकिन इस पोस्ट के बाद नहीं।' एक ने लिखा कि श्रीसंत मैच फिक्सर और सबसे भ्रष्ट क्रिकेटर हैं। वहीं कई यूजर्स ने उन्हें अपना मुंह बंद रखने की सलाह दी। नीचे देखिए शिल्पा का पोस्ट-
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on












Click it and Unblock the Notifications