खुद को अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड कहने वालीं जसलीन ने धरा बोल्ड अवतार, शेयर की बिकिनी में तस्वीरें
मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस 12 ' अपने कातिल अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली जसलीन मथारू एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है उनका बोल्ड अवतार, भजन सम्राट अनूप जलोटा संग अफेयर की खबरों से न्यूज चैनलों की हेडलाइन बनीं जसलीन इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं।

पूल किनारे जसलीन मथारू का बोल्ड अंदाज
इस हॉलीडे वेकेशन के दौरान उन्हों ने अपनी सोशल मीडिया पर कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो बिकिनी में नजर आ रही हैं, ब्लैक बिकिनी में जसलीन की बोल्ड तस्वीरें फैंस के बीच वायरल हो रहा है और उनके चाहने वाले उनके इस रूप की खासी तारीफ भी कर रहे हैं और उनकी तस्वीरों को शेयर भी कर रहे हैं, फिलहाल इस वक्त जसलीन सोशल मीडिया के हॉट टापिक्स में से एक हैं।
जसलीन ने भजन सम्राट अनूप जलोटा को अपना प्रेमी कहा था...
आपको बता दें कि रियलिटी शो 'बिग बॉस 12 ' में जब जसलीन ने एंट्री ली थी तो उन्होंने और गायक अनूप जलोटा ने कहा था कि वो दोनों रिलेशनशिप में हैं, जिसके बाद काफी हंगामा मच गया था लेकिन शो से आउट होते ही जसलीन ने कहा था कि उनके और अनूप जलोटा के बीच केवल गुरु और शिष्य का रिश्ता है, कोई भी जिस्मानी रिलेशनशिप नहीं है, जो कुछ भी कहा गया, वो एक पब्लिसिटी स्टंट था।
बाद में अफेयर को कहा था-पब्लिसिटी स्टंट
जसलीन ने मिड-डे से बातचीत में कहा था कि क्योंकि 'बिग बॉस 12' की थीम जोड़ी थी तो मैंने ही अनूप जी से कहा था कि हम शो में गुरु-शिष्य की जोड़ी के तौर पर जाएंगे लेकिन जब सलमान खान ने ओपनिंग डे पर हम दोनों को दर्शकों से मिलवाया तो मैंने मजाक में कह दिया कि अनूप जी और मैं पिछले साढ़े तीन साल से साथ हैं लेकिन तब मुझे इसका कतई अंदाजा नहीं था कि ये मुद्दा इतना बढ़ जाएगा, मैं घर से बाहर आने के बाद इस बारे में पढ़ रही हूं और सुन भी रही हूं कि लोगों ने मेरे और अनूप जी के रिश्ते को लेकर क्या क्या कहा है।

जसलीन एक सिंगर-एक्टर हैं...
आपको बता दें कि 29 साल की जसलीन एक सिंगर-एक्टर हैं, वो अनूप जलोटा की गायिकी की फैन थीं और इसी वजह से उन्होंने उनसे संगीत सीखने का फैसला किया था। वो वैसे एक पंजाबी परिवार से हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है और वो वहीं पर पली-बढ़ी हैं। अपने कॉलेज में बेस्ट फीमेल सिंगर का खिताब जीत चुकीं जसलीन कई बड़े सिंगर्स जैसे मीका सिंह, सुखविंदर सिंह, अमजद खान के साथ स्टेज शो कर चुकी हैं। आप उनकी इंस्ट्रांगाम की तस्वीरों को देखकर उनकी ब्यूटी और हॉटनेस का अंदाजा लगा सकते हैं।जसलीन ने Love Day Love Day नाम से एक म्यूजिक एलबम में काम किया है तो वहीं उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म 'डर्टी रिलेशन' में एक्टिंग भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications