Bigg Boss 12: एक्ट्रेस का दावा-अनूप जलोटा के बच्चे की मां बनने वाली थी जसलीन मथारू?
मुंबई। कलर्स का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 12' की अभी तक की सबसे चर्चित जोड़ी भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी शिष्या जसलीन मथारू की है, जिनके विचित्र अफेयर्स से, हर कोई हैरान हैं, जहां जसलीन के घर वालों को इस बात से गहरा सदमा लगा है वहीं दूसरी ओर अनूप जलोटा के लेकर काफी खुलासे हो रहे हैं।

अभिनेत्री अनीशा सिंह शर्मा ने अनूप जलोटा पर लगाए संगीन आरोप
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री अनीशा सिंह शर्मा ने अनूप जलोटा पर संगीन आरोप लगाए हैं, इंडिया स्कूप्स को दिए इंटरव्यू में अनीशा ने कहा कि दुनिया के लिए भजन सम्राट अनूप जलोटा निजी जीवन में काफी अलग किस्म के इंसान हैं, वो मुझसे भी सेक्सुअल फेवर मांगते थे और बदले में टीवी पर बड़ा रोल दिलाने की बातें करते थे। अनूप ने मुझको बिग बॉस में ले जाने का भरोसा भी दिलाया था लेकिन मैं वक्त रहते ही उनकी मंशा समझ गई थी।

अनूप जलोटा के बच्चे की मां बनने वाली थी जसलीन?
अनीशा ने अनूप और जसलीन के रिश्ते पर भी बड़ा बयान दिया है, अनीशा ने कहा कि दोनों अपने रिश्ते में काफी आगे बढ़ चुके हैं, जसलीन तो अनूप की वजह से पिछले साल गर्भवती हो गई थी और अनूप के ही कहने पर उसने अबॉर्शन कराया था और यही नहीं इस बात को लेकर अनूप और जसलीन के बीच झगड़ा भी हुआ था।

अनीशा सिंह को अनूप जलोटा ने दी थी धमकी!
अनीशा ने ये भी कहा कि अनूप को लगता था कि जसलीन का कोई ब्वॉय फ्रेंड हैं, जबकि जसलीन इस बात से इंकार करती थी, इस बात को लेकर अक्सर दोनों में तना-तनी होती थी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अनूप ने अनीशा को धमकी भी दी थी कि अगर ये बात किसी और से बताएगी तो उसे मार देंगे।

साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अनूप-जसलीन
मालूम हो कि बिगबॉस शो में अनूप और जसलीन दोनों ने कबूला कि वो साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जसलीन ने कहा कि मुझसे ज्यादा अनूप उनके लिए बेकरार रहते हैं, अगर मैं इन्हें फोन ना करूं तो ये खुद दस बार फोन करते हैं, हमें घरवालों से छुपकर मिलना पड़ता है लेकिन अब बिग बॉस में हम खुल्लम-खुल्ला प्यार कर सकेंगे। जिसके बाद जसलीन के पिता ने कहा कि ये बात सुनकर हमारा पूरा परिवार सदमे में है।












Click it and Unblock the Notifications