Bigg Boss 12: बिग बॉस में हो सकती है युवराज सिंह की Ex गर्लफ्रेंड की एंट्री, लगेगा हॉटनेस का तड़का?

मुंबई। 'कलर्स' के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 12वां सीजन का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है लेकिन अब ये नशा दो गुना होना जा रहा है क्योंकि शो में आज रात ग्लैमरस सितारों की एंट्री होने जा रही है। वैसे तो चैनल या शो की ओर से सितारों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कुछ सितारों के नाम पर चर्चाएं गर्म हैं।

होगी युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री?

होगी युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री?

ऐसा कहा जा रहा है कि आज घर में मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं किम शर्मा की एंट्री हो सकती है तो कुछ मीडिया रिपोर्टस में ये भी कहा गया है कि टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई, 'उतरन' फेम टीना दत्ता, टीवी स्टार रोहित सुचांती और एक्ट्रेस चेतना पांडे भी आज बिग बॉस हाउस में एंट्री कर सकते हैं।

टीवी और बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम

टीवी और बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम

ये सभी सितारे टीवी और बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है और काफी हॉट कहे जाते हैं, अगर इनमें से किसी की भी एंट्री बिग बॉस हाउस में होती है तो निश्चित तौर पर बिग बॉस 12 काफी हॉट होने वाला है, इन सितारों की एंट्री से शो के अंदर पहले से मौजूद लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है ।

चर्चाओं में बिग बॉस 12

चर्चाओं में बिग बॉस 12

वैसे इस वक्त भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी ग्रलफ्रेंड जसलीन मथारू, टीवी अभिनेत्री दीपिका और क्रिकेटर श्रीसंत ने लोगों को काफी प्रभावित किया है और इन लोगों के मेलोड्रामा की वजह से शो टीआरपी चार्ट में काफी ऊपर बना हुआ है।

युवराज की प्रेमिका के रूप में चर्चित रही हैं किम!

युवराज की प्रेमिका के रूप में चर्चित रही हैं किम!

मालूम हो कि किम शर्मा ने बॉलीवुड में यशराज बैनर की सुपर हिट फिल्म 'मोहब्बतें' से कदम रखा था लेकिन इसके बाद वो फिल्मों से लोगों को प्रभावित नहीं कर पाईं और एक दिन अचानक से खबर आई कि उन्होंने देश से बाहर बिजनेसमैन अली पंजानी के साथ शादी कर ली और मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं हैं, हालांकि इसके कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच के अनबन की खबर आई और किम मुंबई वापस चली आई हैं और तबसे ही वो मायानगरी में हैं। उनका और युवराज सिंह का लंबा अफेयर रहा था, ऐसा कहा जाता है कि दोनों के ब्रेकअप की वजह युवराज की मम्मी थीं, जिन्हें किम पसंद नहीं थीं, हालांकि किम या युवराज सिंह दोनों ने कभी भी अपने ब्रेकअप के बारे में मीडिया से कुछ नहीं कहा इसलिए इन दोनों के रिलेशनशिप पर हमेशा कयास ही लगते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+