BIGG BOSS: घर से बाहर होते ही जसलीन ने कहा-मैं और अनूप प्रेमी-प्रेमिका नहीं, जो कहा वो झूठ था

मुंबई। कलर्स के बहुचर्चित विवादित शो 'बिग बॉस 12' से इस बार भजन सम्राट अनूप जलोटा की तथाकथित प्रेमिका जसलीन मथारू बाहर हो गई हैं, फिनाले के थोड़े दिन पहले ही घर से आउट हुईं जसलीन ने शो से बाहर होते ही अपने सुर बदल दिए हैं, उन्होंने अपने और अनूप जलोटा के रिश्ते पर एक बड़ा बयान दिया है। 28 साल की जसलीन ने 65 साल के अनूप जलोटा के साथ प्रेम के रिश्ते को झूठा बताया है। जसलीन ने कहा कि उनका रिश्ता केवल मजाक था, ऐसा केवल दर्शकों के मनोरंजन के लिए किया गया था।

अनूप जलोटा और जसलीन का पब्लिसिटी स्टंट

अनूप जलोटा और जसलीन का पब्लिसिटी स्टंट

जसलीन ने मिड-डे से बातचीत में कहा कि क्योंकि इस सीजन की थीम जोड़ी थी तो मैंने ही अनूप जी से कहा था कि हम शो में गुरू-शिष्य की जोड़ी के तौर पर जाएंगे लेकिन जब सलमान खान ने ओपनिंग डे पर हम दोनों को दर्शकों से मिलवाया तो मैंने मजाक में कह दिया कि अनूप जी और मैं पिछले साढ़े तीन साल से साथ हैं लेकिन तब मुझे इसका कतई अंदाजा नहीं था कि ये मुद्दा इतना बढ़ जाएगा. मैं घर से बाहर आने के बाद इस बारे में पढ़ रही हूं और सुन भी रही हूं कि लोगों ने मेरे और अनूप जी के रिश्ते को लेकर क्या क्या कहा है, दूसरे शब्दों में कहा जाए तो ये अनूप जलोटा और जसलीन का पब्लिसिटी स्टंट था।

अनूप जलोटा के भी बदले थे सुर

अनूप जलोटा के भी बदले थे सुर

आपको बता दें कि जसलीन की ही तरह अनूप जलोटा ने भी शो से बाहर आते ही ऐसा बयान दिया था, अनूप जलोटा ने कहा था कि मेरा और जसलीन का रिश्ता बेहद ही पवित्र और साफ है, हमारा रिश्ता जिस्मानी नहीं बल्कि रूहानी है, वो मेरी शिष्या है और उसके पिता मेरे मित्र, हमारा रिश्ता बहुत पवित्र और संगीतमय है और मुझे लगता है कि यह प्रेम से कहीं ऊपर है, हमारे बीच में हमेशा संगीत को लेकर ही बातें होती है। वो मेरी बहुत अच्छी म्यूजिकल फ्रेंड हैं।

'हमारा रिश्ता साफ दिल से बना है'

'हमारा रिश्ता साफ दिल से बना है'

ये एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें सिर्फ प्रेम की गूंज है, हमारा रिश्ता साफ दिल से बना है, जब भी हम साथ होते तो बातें करते और साथ वक्त बिताते है तो हमें अच्छा महूसस होता है और मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि हमारा बॉन्ड मजबूत हुआ है। मालूम हो कि बिग बॉस में एंट्री मारते ही अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने खुलासा किया था कि वो दोनों साढ़े तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, अभी तक उन्हें चोरी-छुप्पे मिलना पड़ता था लेकिन अब वो खुले आम बिग बॉस हाउस में मिलेंगे।

सदमे में था जसलीन का परिवार

सदमे में था जसलीन का परिवार

दोनों के इस खुलासे के बाद जहां सोशल मीडिया पर दोनों का काफी मजाक उड़ाया गया वहीं दूसरी ओर जसलीन के घरवालों के लिए ये एक शॉकिंग खबर थी, जसलीन के पिता ने मीडिया में बयान दिया था कि अपनी बेटी की ये बात सुनकर वो और उनका परिवार पूरी तरह से सकते में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+