Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वामी ओम का था विवादों से नाता, किया था सलमान के लिए लड़की खोजने का दावा

Bigg Boss 10 contestant Swami Om has passed away, Read Profile: खुद को बहुत बड़ा ज्योतिषी और तंत्र विद्या का महारथि कहने वाले 'बिग बॉस 10' (Bigg Boss) के कंटेस्टेंट स्वामी ओम (Swami Om) ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे, उनके आधे शरीर में पैरालेसिस हो गया था, उनका इलाज एम्स में हो रहा था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद 63 वर्षीय स्वामी ओम (Swami Om) को बचाया नहीं जा सका।

Recommended Video

    Swami Om Death: Bigg Boss के Ex-Contestant Swami Om का निधन, Paralyzed के थे शिकार | वनइंडिया हिंदी
    स्वामी ओम का असली नाम विवेकानंद झा था

    स्वामी ओम का असली नाम विवेकानंद झा था

    मालूम हो कि स्वामी ओम (Swami Om) का असली नाम विवेकानंद झा था, वह नेशनल न्यूज में हेडलाइन तब बने जब एक टीवी चैनल पर टॉक शो के दौरान एक महिला ज्योतिषी से उनकी हाथापाई हो गई थी। बहस के दौरान स्वामी ओम (Swami Om) को उस महिला ने थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके जवाब में स्वामी ओम (Swami Om) ने भी महिला को चांटा मारा था, इसी विवाद के बाद स्वामी ओम (Swami Om)पूरे देश में चर्चित हो गए थे और इसके बाद वो बिग बॉस शो सीजन 10 में नजर आए थे।

    'बिग बॉस शो' में की थी गंदी हरकत

    'बिग बॉस शो' में की थी गंदी हरकत

    जहां भी वो लगातार विवादित बयानों और हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहे थे। बता दें कि कलर्स के चर्चित 'बिग बॉस 10' शो स्वामी ओम ने कई बार विवादित बयान दिए थे लेकिन हद तो तब हो गई थी जब उन्होंने शो के दौरान एक बाउल में पेशाब की और उसे प्रतियोगी वीजे बानी पर फेंक दी। जिसके बाद शो के सारे मेंबर्स उनके खिलाफ हो गए थे और उन्हें शो से बाहर की मांग करने लगे थे, जिस पर कलर्स चैनल ने उन्हें शो से आउट करने का फैसला सुनाया था।

    सब कुछ तबाह करने की दी थी धमकी

    सब कुछ तबाह करने की दी थी धमकी

    लेकिन स्वामी ओम शो छोड़ने को तैयार नहीं थे, उन्होंने शो के लोगों से काफी गाली-गलौच की थी और बाद में उन्हें शो से जबरन निकाला गया था। जिस पर स्वामी ओम ने कहा था कि वो एक तांत्रिक हैं, वो ऐसा कुछ कर देंगे अभी, जिससे सब कुछ तबाह हो जाएगा। बहुत दिनों तक स्वामी ओम अपने इस बयान का कारण आलोचनाओं के घेरे में रहे थे।

    सलमान खान के लिए खोज रहे थे लड़की

    सलमान खान के लिए खोज रहे थे लड़की

    मालूम हो कि बिग बॉस 10 में जब स्वामी की एंट्री हुई थी तो उन्होंने दावा किया था कि वो शो के होस्ट और सुपर स्टार सलमान खान के लिए लड़की खोजी हुई हैं, अगर सलमान हां कहेंगे तो मैं उस लड़की के बारे में सबको बता दूंगा, तो वहीं उन्होंने ये भी कहा था कि मैं तंत्र विद्या से सलमान को बॉलीवुड का नंबर 1 स्टार बनवा दूंगा।

    संस्कृत भाषा में अच्छी पकड़ थी स्वामी ओम की

    स्वामी ओम का कहना था कि उन्होंने ज्योतिष में पीएचडी किया है, वैसे उनकी संस्कृत भाषा में बहुत अच्छी पकड़ थी। स्वामी ओम को पुलिस ने दो बार गिरफ्तार भी किया था, उन पर साइकल चोरी, हथियार रखने और चोरी के मकसद से जबरन दूसरों के घर में घुसने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ आर्म ऐक्ट, टाडा और अन्य कानून के तहत मामला भी दर्ज हुआ था। यही नहीं निजता जैसे गंभीर मुद्दे का उल्लंघन करने पर साल 2017 में उन पर 10 लाख का जुर्माना भी लगा था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+