यूपी में मां सीएम उम्मीदवार, बेटा कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए एक तरफ जहां कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है तो दूसरी तरफ पार्टी के आला अधिकारी नेता कांग्रेस छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे बड़ा झटका कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित के भाई दे सकते हैं। शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित पार्टी से खुश नहीं है और माना जा रहा है कि वह कांग्रेस छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Big trouble for congress Senior leader Sandeep Dixit exploads through blog

संदीप दीक्षित शीला दीक्षित के बेटे हैं और वह दो बार सांसद भी रह चुके हैं। संदीप दीक्षित ने ब्लॉग के जरिए पार्टी के आला कमान पर निशाना साधते हुए लिखा है कि कांग्रेस के शीर्ष नेता मुझे पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वभाव से काफी बागी हूं, इसके साथ ही उन्होंने दूसरे विकल्प तलाशने के भी संकेत दिये हैं।

हालांकि उन्होंने अभी अपने पन्ने नहीं खोले हैं कि वह किस पार्टी का रुख करेंगे। दीक्षित ने लिखा है कि मेरे बागी स्वभाव की वजह से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुझे पसंद नहीं कर रहा है। उन्होंने दिल्ली के नेताओं पर हमला बोलते हुए कि दिल्ली कांग्रेस का पूरा नेतृत्व शीला दीक्षित को खारिज करने में लगा हुआ है।

Exclusive: मुनव्वर राणा ने सुब्रह्मण्यम स्वामी को क्यों कहा 'NONSENSE'?

अपने विकल्पों को बारे में लिखते हुए शीला दीक्षित ने लिखा है कि मेरे पास या तो कांग्रेस या आप का विकल्प बचा है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी पार्टी में नहीं जा सकता जिसमें शीला दीक्षित पर निराधार आरोप लगाये गये हैं। ऐसे में मैं उस पार्टी में जाउंगा जो मुझे सम्मान दे और सम्मान बरकरार रखे। वहीं बीजेपी के बारे में उन्होंने लिखा है कि इस पार्टी में सिर्फ एक व्यक्ति की पूजा होती है और मैं लोकतंत्र में विश्वास रखता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+