यूपी चुनाव से पहले आयकर विभाग ने बढ़ाई मायावती की मुश्किलें
. यूपी चुनाव से पहले मायावती की मुश्किलें बढ़ी, वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामलों की फाइले एक बार फिर से खोलने की तैयारी में आयकर विभाग, उनके रिश्तेदारों की भी फाइलें खोलने की है तैयारी
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। मायावती के खिलाफ तमाम आयकर विभाग से जुड़े मामलों की फाइल एक बार फिर से खुलने जा रही है।

रिश्तेदारों के भी खुलेंगे मामले
मायावती के खिलाफ चल रहे पांच मामलों को फिर से सूचीबद्ध कर लिया गया है और उन्हें फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है। मायावती के साथ ही उनके रिश्तेदारों से जुड़े मामलों को भी आयकर विभाग फिर से खोलने की तैयारी कर रहा है।
ये वो मामले हैं जिनमें मायावती व उनके रिश्तेदारों पर टैक्स की चोरी का आरोप है। इसके साथ ही कई ऐसे मामले भी हैं जिनमें वित्तीय भ्रष्टाचार का आरोप भी है। आयकर विभाग ने मायावती से जुड़े तमाम खातों की जांच शुरु कर दी है।
इसे भी पढ़े- शिलाओं का उत्तर प्रदेश: सपा सरकार में भी 'पत्थरों की धूम
कलराज मिश्र ने दर्ज कराई शिकायत
आयकर विभाग की धारा 148 के तहत उन तमाम मामलों को फिर से खोला जा रहा है जिसमें मायावती के खिलाफ आरोप हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने मायावती व उनके रिश्तेदारों के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं।
मायावती सहित उनके भाई आनंद कुमार के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। आयकर विभाग ने इन मामलो को प्राथमिकता पर रखत हुए इन्हें एक्स श्रेणी में लिया है जिसका मतलब है कि ये मामले गंभीर हैं। इसके साथ ही कुछ मामलों को वाई और जेड श्रेणी में भी रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications