बीजेपी के खिलाफ वोट करने को तैयार शिवसेना
मुंबई। महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस की कुर्सी पर अब खतरा मंडराने लगा है। आज सरकार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करना है और इससे पहले शिवसेना की अोर से संकेत दे दिए गए हैं कि वह विपक्ष में बैठेगी। शिवसेना के नेता रामदास कदम की ओर से इस बात का ऐलान कर दिया गया है कि शिवसेना विपक्ष में बैठेगी।

क्या चूहों के समर्थन से चलेगी सरकार
विश्वासमत से पहले अपने सभी विधायकों की राय जानने के लिए उद्धव ठाकरे ने अहम बैठक बुलाई थी। उद्धव ने सभी विधायकों को सदन में हाजिर रहने के लिए व्हिप जारी किया। बैठक के बाद जो बयान शिवसेना की ओर से आ रहे हैं उससे तो उनके सख्त तेवरों का ही पता चलता है।
शिवसेना के तेवरों में कोई नरमी नहीं आ रही है और बीजेपी की धड़कने बढ़ गई हैं। वहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अब विश्वासमत के लिए एनसीपी की ओर देख सकती है।
शिवसेना की ओर से बयान दिया गया है कि चूहों के समर्थन से क्या बीजेपी सरकार बना पाएगी। शिवसेना के तेवरों से साफ है कि बीजेपी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
बीजेपी को चाहिए 23 विधायक
विधानसभा में बीजेपी के कुल 121 विधायक हैं और बहुमत के लिए अभी भी 23 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। हालांकि बीजेपी से तालमेल की कोशिश में शिवसेना जुटी हुई थी। इसी सिलसिले में शिवसेना नेता राम कदम और दिवाकर राउते ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात भी की थी।
विश्वासमत से पहले मुंबई में बीजेपी विधायकों की डिनर पार्टी हुई। विधायकों के साथ रात्रिभोज में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस भी शामिल हुए। इस दौरान विश्वास मत में जीत हासिल करने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई












Click it and Unblock the Notifications