आम आदमी पार्टी को बड़ी कामयाबी, ECI ने दिया National Party का दर्जा
चुनाव आयोग ने कहा कि चार राज्यों, दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में अपने चुनावी प्रदर्शन के आधार पर ये निर्णय लिया है।

AAP became National Party: चुनाव आयोग ने सोमवार को दलों की राष्ट्रीय स्तर पर स्थिति को लेकर बड़ा निर्णय लिया। कई दलों का नेशनल लेवल पर वोट शेयर कम होने के कारण राष्ट्रीय पार्टी की लिस्ट से बाहर किया गया, तो कुछ क्षेत्रीय दलों से राज्य स्तर की पार्टी होने का भी दर्जा छिन गया। आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसे चुनाव आयोग ने राज्य स्तरीय पार्टी ने अब नेशनल पार्टी का दर्जा दिया है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय दल होने का ऐलान करने के साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि चार राज्यों, दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में अपने चुनावी प्रदर्शन के आधार पर आम आदमी पार्टी (आप) को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी गई है। इनमें से दो राज्यों पंजाब और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सत्ता में है।
अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया
'आप' को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया है। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।"
AAP के लिए बड़ी उपलब्धि
आम चुनाव से पहले दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलना पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पार्टी ने कर्नाटक में अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि पिछले साल 2022 दिसंबर में गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में भी AAP ने अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां पार्टी को 12 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं दो राज्यों दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली एमसीडी पर भी इस साल AAP ने कब्जा कर लिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications