350 रुपए में बिक रही है आपके फेसबुक प्रोफाइल की पूरी जानकारी

Recommended Video

      Facebook Profile की पूरी Information बिक रही हैं Rs 350 में | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट फेसबुक के डेटा लीक होने के बाद लगातार लोगों की निजता को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। लेकिन जिस तरह से लोगों की गोपनीय जानकारी लीक हुई है उसको लेकर लोग काफी चिंतित हैं। ब्रिटेन की कंपनी ने सनसनीखेज दावा किया है कि लोगों की ऑनलाइन जानकाकरी को कौड़ियों के भाव खरीदा और बेचा जा रहा है, जिसमे ना सिर्फ फेसबुक की जानकारी, बल्कि लोगों की बैंक डीटेल, जीमेल अकाउंट बल्कि क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भी शामिल है।

      सिर्फ 350 रुपए में बिक रही आपकी प्रोफाइल

      सिर्फ 350 रुपए में बिक रही आपकी प्रोफाइल

      हालिया शोध में सामने आया है कि लंदन मे डार्क वेब पर एक फेसबुक प्रोफाइल पर लॉग इन की कीमत सिर्फ 350 रुपए है। लोगों की निजी जानकारी को कौड़ियों में बेचने का मामला सामने आया है। फेसबुक डेटा लीक की खबर के सामने आने के बाद एक-एक करके बड़े तथ्य सामने आ रहे हैं। इन खबरों के सामने आने के बाद लोगों का डिजिटल बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी के लीक होने का डर सताने लगा है।

      अलग-अलग वेबसाइट पर हो रहा खेल

      अलग-अलग वेबसाइट पर हो रहा खेल

      मार्केटिंग एजेंसी फ्रैक्टल ने पिछले महीने तीन बड़े डार्क वेट के मार्केट प्लेस, ड्रीम प्वाइंट और वॉल स्ट्रीट मॉर्केट का अध्ययन करके इस बात का खुलासा किया है। शोधकर्ताओं के अनुसार फेसबुक लॉगिन को सिर्फ 5.20 डॉलर यानि तकरीबन 350 रुपए में बेचा जा रहा है। बड़ी बात यह है कि कैंब्रिज एनालिटिका के पूर्व करक्मचारी ब्लोअर क्रिस्टोफर ने दावा किया है कि इस तमाम डेटा लीक की मार्क जकरबर्ग को जानकारी थी। फेसबुक ने 2015 में थर्ड पार्टी डेवलेपर को बैन कर दिया था। खुद जकरबर्ग ने इस वर्ष की अपनी पहली पोस्ट में आत्मसुधार की बात कही है।

      80 हजार में पूरी ऑनलाइ जानकारी

      80 हजार में पूरी ऑनलाइ जानकारी

      हैकर डार्क वेज पर कोई भी किसी व्यक्ति का ऑनलाइन प्रोफाइल महज 1200 डॉलर यानि 80 हजार रुपए में खरीद सकता है। इसमे ना सिर्फ फेसबुक बल्कि बैंक की गोपनीय जानकारी, क्रेडिट कार्ड की जानकारी को भी हासिल किया जा सकता है। यहां तक कि जीमेल का यूजर नेम व पासवर्ड को सिर्फ एक डॉलर में खरकीदा जा सकता है। वहीं उबर का लॉगिन डीटेल सिर्फ सात डॉलर में खरीदा जा सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+