बिहार के सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी, BJP ने लोकसभा में बनाया चीफ व्हिप

चंपारण लोकसभा सीट चुनाव जीतकर संसद पहुंचे बीजेपी एमपी डॉ संजय जायसवाल ( Dr. Sanjay Jaiswal) को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। जयसवाल को लोकसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। इसके अलावा बीजेपी ने 16 भाजपा सांसदों को सचेतक के पद पर नियुक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार डॉ. संजय जायसवाल को मुख्य सचेतक नियुक्त करने का फैसला लिया। इसके अलावा पार्टी भाजपा सांसदों, दिलीप सालकिया, गोपालजी ठाकुर, संतोष पांडे, कमलजीत सहरावत, धवल लक्ष्मणभाई पटेल, देवुसिंह चौहान, जुगल किशोर शर्मा, कोटा श्रीनिवास पुजारी, सुधीर गुप्ता, स्मिता उदय वाघ, अनंत नायक, दामोदर अग्रवाल, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सतीश कुमार गौतम, शशांक मणि और खगेन मुर्मू को बीजेपी ने सचेतक नियुक्त किया है।

MP Dr Sanjay Jaiswal

कौन हैं सांसद संजय जायसवाल?
बीजेपी सांसद संजय जायसवाल चंपारण सीट से सांसद हैं। वे 2019 से मार्च 2023 तक बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में जायसवाल ने लगातार चौथी सांसद की सीट पर कब्जा किया। उन्होंने दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमडी किया है। सांसद जायसवाल ने पहली बार 2009 में चंपारण सीट से ही चुनाव लड़ा था और तब से वे यहां से जीतते आए हैं।

क्या है लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप का पद?
चीफ व्हिप और व्हिप की संसदीय कार्यवाही में अहम भूमिका होती है। इनका काम पार्टी के सांसदों को एकजुट रखना और अहम बिलों पर चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहने का निर्देश देना होता है। जब भी कोई पार्टी व्हिप जारी करता है, तो उसके सारे सदस्यों को इसे मानना ही होता है। व्हिप जारी कर पार्टी क्रॉस वोटिंग को रोकने की कोशिश करती है। अगर कोई सदस्य व्हिप का पालन नहीं करता है तो उसकी सदस्यता खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में उसके खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+