बड़ी राहत- एक बार में निकाले जा सकते हैं 24 हजार रुपए
बैंकिंग नियम में सरकार ने किए बड़े बदलाव, बैंक और एटीएम से पैसा निकालने की सीमा को बढ़ाया गया,
नई दिल्ली। बैंक में पैसा निकालने में हो रही असुविधा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी रात तक की गई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा, रिजर्व बैंक के कई अधिकारी, आईबी के अधिकारी मौजूद थे।

500 और 2000 रुपए के नोट के बारे में बड़ा खुलासा किया अधिकारी ने
रिजर्व बैंक के सेक्रटरी ऑफ इकॉनोमिक अफेयर शक्तिकांत दास बैठक में लिए गए अहम फैसलों को जानकारी दी।
जिस बैंक में आपका खाता है वहां से आप एक दिन में दो बार पैसा निकाल सकते हैं।
तय जगहों पर अब 24 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे 500 और 1000 के पुराने नोट
छोटे व्यापारियों को मिली राहत
करेंट अकाउंट जोकि पिछले तीन महीनों से चल रहे हैं उन्हें हर हफ्ते 50 हजार रुपए देने की इजाजत दी जाती है। कोऑपरेटिव बैंक में भी यह सुविधा मुहैया रहेगी।
कैलिबरेटेड एटीएम से निकलेंगे अधिक पैसे
एटीएम की सीमा को बढ़ाया गया है, जिन एटीएम को रीकैलिबरेटेड किया गया है वहां से 2500 रुपए निकाला जा सकता है।
एक बार में निकाल सकते हैं 24 हजार रुपए
10 हजार रुपए प्रति दिन की सीमा को बढ़ा दिया गया है, अब एक बार में बैंक से 24 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं। जबकि एक हफ्ते के भीतर अधिकतम 24 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं, ऐसे में आपको यह पैसा निकालने के लिए बार-बार लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। 4500 रुपए छोटी नोट दिए जाएंगे जबकि बाकी के बड़ी नोट दिए जाएंगे
अन्य बड़े ऐलान
- बैंक 50 हजार रुपए तक की सीमा को बढ़ाया गया है
- 50 हजार रुपए से भी अधिक की सीमा को बढ़ाने की इजाजत दे दी गई है
- 1.3 लाख पोस्ट ऑफिस में रुपए देने के लिए अधिक पैसा भेजा जाएगा
- 1.2 लाख बैंक और 1.3 लाख पोस्ट ऑफिस में अधिक से अधिक पैसा भेजा जाएगा।
- एटीएम नेटवर्क को बढ़ाने के लिए एटीएम का रीकैलिबरेशन शुरु कर दिया गया है।
- कल से यानि मंगलवार से 2000 रुपए के नोट एटीएम से निकलने लगेंगे। माइक्रो एटीएम की भी सुविधा शुरु की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications