पूरा देश रामराज्य की ओर बढ़ रहा, ओडिशा में होगा बड़ा राजनीतिक बदलाव: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Odisha News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि ओडिशा के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलावा आ रहा है। लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों ने बदलाव के लिए मन बना लिया है। भगवान राम के प्रति भावनाएं पूरे देश में व्याप्त हैं। देश रामराज्य और स्वराज्य की ओर बढ़ रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बातचीत के दौरान आगामी चुनाव को लेकर बड़े संकेत दिए। उन्होंने कहा कि ओडिशा राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि मौजूदा समय में पीएम के प्रति लोगों को विश्वास बढ़ा है।

Political change in Odisha says Pradhan

केंद्रीय मंत्री ने कहा के ओडिशा में बीजेवी का कार्यकर्ता मजबूती से काम कर रहे हैं। उन्होंने 10 फरवरी के पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे के लेकर कहा कि पीएम के आने से ओडिशा में भाजपा के कार्यकर्ताओं, नेताओं और युवाओं का मनोबल बढ़ेगा।

वहीं पिछले हफ्ते मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, "ओडिशा में जमीनी स्तर पर लोगों ने बदलाव के लिए मन बना लिया है। इसकी पुष्टि लोगों से बातचीत से ही हो जाती है। लोग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास और आशीर्वाद की भावना दिख रही है।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "देश में पीएम मोदी के प्रति विश्वास का माहौल बना है। भगवान राम के प्रति भावनाएं पूरे देश में व्याप्त हैं। देश रामराज्य और स्वराज्य की ओर बढ़ रहा है। देश के आम नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'विकसित भारत' की गारंटी, खासकर मोदी की गारंटी पर भरोसा जता रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, आगामी चुनावों में ओडिशा में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन होने जा रहा है और यह मेरा पूर्वानुमान है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+