दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन आज, ममता बनर्जी सहित तमाम नेता करेंगे शिरकत
Recommended Video

नई दिल्ली। कोलकाता में महागठबंधन की मेगा रैली के बाद एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नई दिल्ली में विपक्षी की मेगा रैली के लिए दिल्ली पहुंच रही है। दिल्ली में एकजुट विपक्ष और संविधा व लोकतंत्र बचाओ रैली में ममता बनर्जी हिस्सा लेंगी। यह रैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आयोजित कर रहे हैं, जिसमे तमाम विपक्षी दलों के नेता शिरकत करेंगे जोकि आज जंतर-मंतर पर शुरू होगी।

नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे
दिल्ली आने से पहले ममता बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी यह जानते हैं कि वह दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे, उनका समय अब खत्म हो गया है। 15 दिन के भीतर चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। हम नई सरकार देखना चाहते हैं, देश बदलाव चाहता है, देश एकजुट भारत को देखना चाहता है, जहां लोकतंत्र और सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच होगी। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि आज की रैली में कौन-कौन से नेता शिरकत करेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि विपक्षी दलों के 20 नेता इसमे शिरकत कर सकते हैं।
दिग्गज जुटेंगे
सूत्रों के अनुसार इस रैली में पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सहित कई मौजूदा मुख्यमंत्री भी हिस्सा ले सकते हैं, साथ ही संसदीय पार्टियों के नेता भी इस रैली में हिस्सा ले सकते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा दिल्ली में ही हैं, शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, कनोमोझी, नेशनल कॉफ्रेंस के नेता भी इसमे हिस्सा ले सकते हैं। वहीं तेजस्वी यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसकी वजह से वह पिछले दो दिनों से पटना में विधानसभा में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।
कई सांसद भी ले सकते हैं हिस्सा
आज बजट सत्र का आखिरी दिन है ऐसे में सत्र के बाद तमाम नेता इस रैली में शिरकत कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो बड़ी संख्या में सांसद भी इसमे हिस्सा ले सकते हैं। इस रैली की योजना उस वक्त बनी थी जब ममता बनर्जी कोलकाता में धरने में पर बैठीं थीं। सीबीआई और पुलिस के बीच विवाद के बीच ममता बनर्जी केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications