Snake VIDEO: नाग से 1000 गुना जहरीले समुद्री सांप से भिड़ा ऑक्टोपस, अंजाम देख वैज्ञानिक हैरान
नई दिल्ली: जमीन पर रहने वाले सांपों से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे, जो पलक झपकते ही इंसानों और जानवरों को मौत की निंदा सुला देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि समुद्र के अंदर भी सांप की कुछ प्रजातियां पाई जाती हैं। वहां पर रोजाना वो अपनी जिंदगी की जंग लड़ते रहते हैं, क्योंकि कई मछलियां, ऑक्टोपस आदि इनको अपना शिकार बनाने की फिराक में रहते हैं। अब इससे जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

शैवाल के नीचे खुद को छिपाया
दरअसल समुद्र के अंदर कुछ गोताखोर कैमरा लेकर गए थे। वो वहां पर मछलियों के वीडियो शूट कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक समुद्री टाइगर स्नैक (समुद्री सांप) पर पड़ी। वो सफेद रंग का था और उसके शरीर पर काले धब्बे थे। शिकारियों ने बचने के लिए उसने खुद को समुद्री शैवाल के नीचे छिपा लिया। तभी एक ऑक्टोपस वहां आ पहुंचा, उसे खाने की तलाश थी। सांप ने खुद को छिपाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो ऑक्टोपस की तेज नजरों से बच नहीं सका।

लगातार खुद को बचाता रहा सांप
ऑक्टोपस ने तुरंत अपने लचीले हाथों को शैवाल के नीचे डाला और सांप को पकड़ लिया। सांप का पिछला हिस्सा ही ऑक्टोपस की पकड़ में आया था, ऐसे में उसने बचने की कोशिश शुरू की। ऑक्टोपस कई बार उसको मुंह में चबाना चाहा, लेकिन सांप काफी फुर्तिला था। उसने अपने आप को बचा लिया।

क्या हुआ अंजाम?
करीब साढ़े तीन मिनट तक ये जंग चलती रही। ऑक्टोपस सांप को खाने की कोशिश करता रहा, जबकि सांप खुद को बचाने की। बीच में ऑक्टोपस की पकड़ ढीली हुई और सांप ने तुरंत उसका फायदा उठाया। ऑक्टोपस के हाथ से छूटते ही वो तुरंत वहां से भाग गया। ऑक्टोपस भी समझ गया था कि सांप को खाना उसके बस का नहीं है, ऐसे में वो दूसरे शिकार की तलाश में चला गया।

जमीन पर नहीं रह पाते समुद्री सांप
वहीं बात करें समुद्री सांपों की तो उन्होंने खुद को समुद्री परिवेश के हिसाब से ढाल लिया है। इस वजह से वो जमीन पर ज्यादा वक्त नहीं रह पाते। उनकी पूंछ का अंतिम भाग काफी ज्यादा चपटा होता है, ऐसे में वो आसानी से पानी के अंदर तैर लेते हैं। समुद्री सर्प हिन्द महासागर से लेकर प्रशांत महासागर के गरम जलीय क्षेत्रों में पाये जाते हैं। आनुवंशिकी (जेनेटिक) दृष्टि से ये ऑस्ट्रेलिया के विषैले सर्पों से संबंधित हैं।

नाग से 1000 गुना ज्यादा जहरीले
कुछ समुद्री सांपों तो बहुत ज्यादा जहरीले होते हैं। उनके अंदर नाग से भी 1000 गुना ज्यादा जहर होता है, लेकिन समुद्री सांपों के इंसानों के काटने की घटनाएं बहुत कम होती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये बहुत ही शर्मीले होते हैं, जब भी इनका सामना इंसानों से होता है तो ये अपना रास्ता बदल लेते हैं, जबकि जमीन पर रहने वाले सांप तुरंत हमला कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications