Coronavirus के चलते रेलवे ने बदला नियम, अब AC कोच नहीं मिलेंगे कंबल,हटाए पर्दे
रेलवे ने बदला नियम, अब AC कोच नहीं मिलेंगे कंबल, न होंगे पर्दे
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए रेलवे ने भी बड़ा बदलाव किया है। यात्रियों की सुरक्षा और कोरोना वायरस को फैसले से रोकने के लिए रेलवे ने एसी कोच में अब कंबल न देने का निर्देश दिया है। वहीं एसी कोच से सारे पर्दे भी हटाए जाएंगे। रेलवे ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया है। इस निर्देश को तुरंत प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है।
Recommended Video

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने फैसला लिया है। वेस्टर्न रेलवे (Western railway) की ओर से इस निर्देश की जानकारी देते हुए कहा गया है कि वेस्टर्न रेलवे की ट्रेनों के एसी कोच में अगले निर्देश तक यात्रियों को कंबल नहीं बांटे जाएंगे। वहीं रेलवे ने एसी कोच से पर्दे हटाने के भी निर्देश दिए हैं। रेलवे ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से ये बड़ा फैसला लिया है। यात्री अब आपको सफर के दौरान कोच अटेंडेंट ट्रेन कंबल नहीं देंगे। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वो कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए अपना कंबल साथ लेकर चलें।
वेस्टर्न रेलवे पीआरओ की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने एसी कोच से कंबल और पर्दे हटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हर सफर के बाद कंबल को नहीं धोया जा सकता इसलिए बेहतर है कि यात्री अपना कंबल साथ रखें। आपको बता दें कि इससे पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे ने भी ट्रेनों के एसी कोच से कंबल हटाने का निर्देश दिया है। वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत सभी बड़े स्टेशनों पर यात्रियों की जागरुकता के लिए कोरोना वायरस से बचने और सावधानी बरतने से संबंधित पोस्टर व डिजिटल स्क्रीन मैसेज जारी किए गए हैं। रेलवे स्टेशनों को साफ रखने का निर्देश दिया गया है। ट्रेनों को और स्टेशनों को सेनिटाइज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications