भाजपा को एक और बड़ा झटका, बीफ विवाद पर नेता ने छोड़ी पार्टी
मेघालय में भाजपा को एक और बड़ा झटका, बीफ विवाद पर एक और नेता ने पार्ट से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत में भाजपा की प्रसार अभियान को बड़ा झटका लगा है। पूर्वी गारो हिल्स के भाजपा अध्यक्ष बाचू मारक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, मारक ने केंद्र पर बीफ बैन औऱ मवेशियों की बिक्री को लेकर बनाए गए नए कानून के चलते इस्तीफा दिया है। बाचू मारक ने बर्नार्ड मारक के इस्तीफे के चार दिन बाद दिया है। बर्नार्ड ने भी इसी मुद्दे की वजह से पार्टी से इस्तीफा दिया है।

इस्तीफे के बाद बाचू ने कहा कि मैं गारों लोगों की भावनाओं से समझौता नहीं कर सकता हूं, मैं एक गारो हूं और यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उनके हितों और संस्कृति की रक्षा करूं। बीफ को खाना हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है, जिस तरह से भाजपा ने बीफ बैन किया है वह देश की सेक्युलर छवि के खिलाफ है और यह हमें स्वीकार नहीं है। बाचू ने अपना इस्तीफा मेघालय के भाजपा अध्यक्ष शिबुन लिंगदोह को सौंपा है। बाचू के इस इस्तीफे के बाद मेघालय प्रभारी नलिन कोहली ने कहा कि हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं, क्योंकि उनके खिलाफ कार्रवाई होने वाली थी। मारक पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें- बीजेपी विधायक का बड़ा आरोप, मोदी सरकार अंबानी- अडानी का विकास कर रही है
लिंगदोह ने बाचू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें कि बाचू ने फेसबुक पेज पर बिची यानि चावल बीयर और बीफ पार्टी का आयोजन गारो हिल्स के लोगों के लिए किया था, उन्होंने यह पार्टी मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर रखी थी, जिसके बाद उन्हें पार्टी के नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा था। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बाचू ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि मेरी परंपरा और संस्कृति मेरे लिए प्राथमिक है इसके बाद मेरे लिए पार्टी आती है। आखिर क्यों बीफ हर तरफ एक मुद्दा है, क्यों सुअर, चिकन, बकरी और अन्य जानवरों को मुद्दा नहीं बनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications