बेटे की ऐसी शादी जिसने पहले अम्मा और अब चिनम्मा को डाला मुसीबत में
जयललिता के बेटे सुधाकरन की शादी के बाद पड़ी थी सबकी नजर जयललिता के पास मौजूद संपत्ति पर। शादी में जयललिता और शशिकला ने पहनी थी सोने के काम वाली साड़ी और हीरों के गहने।
नई दिल्ली। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की स्वर्गीय मुख्यमंत्री जयललिता की दोस्त और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का सपना संजो रहीं शशिकला को सजा सुनाई। इसके साथ ही ही शशिकला की सारी उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। शशिकला अब अगले 10 वर्षों तक मुख्यमंत्री बनना तो दूर राज्य की राजनीति में भी एक्टिव नहीं हो पाएंगी। शशिकला को जिस केस में सजा मिली है जयललिता भी उसमें ही आरोपी थीं।

एक रुपए की सैलरी और करोड़ों की शादी
यह सारा किस्सा 90 के दशक में हुई एक ऐसी शादी से शुरू हुआ जिसके बाद सबकी नजरें साधारण सी दिखने वाली जयललिता की शाही जिंदगी पर गई थी। जयललिता ने शशिकला के भतीजे वीएन सुधाकरन को वर्ष 1995 में गोद लेने का ऐलान किया था और यह सुधाकरन की ही शादी थी जो पहले अम्मा और फिर चिनम्मा के राजनीतिक करियर लिए मुसीबत साबित हुई है। जिस समय जयललिता ने सुधाकरन को गोद लेने का ऐलान किया उस समय तक सुधाकरन की सगाई शिवाजी गणेशन की सबसे छोटी बेटी से हो चुकी थी। सगाई के बाद जया ने अचानक ऐलान किया कि वह सुधाकरन को अपने बेटे के तौर पर गोद लेंगी और उनकी शादी को एक मां के तौर पर ही कराएंगी। इसके बाद अम्मा ने सुधाकरन की शादी कराई जो आज तक देश की सबसे महंगी शादियों में आज तक शुमार है। जया उस समय सैलरी के तौर पर सिर्फ एक रुपए ही लेती थीं लेकिन शादी में करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। जया ने अपने पार्टी के कैडर्स को भी बोला था कि वह इस शादी को परिवार का कार्यक्रम समझ कर ही इसमें शिरकत करें।
हीरों में लदी थीं अम्मा और चिनम्मा
सुधाकरन की यह शादी इतनी शानदार थी कि इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। यह शादी दो वजहों से गिनीज बुक में आई थी। पहली थी कि शादी में आए मेहमान और शादी में लगा टेंट। सुधाकरन की शादी में 10 डाइनिंग हॉल्स तैयार किए गए थे और हर डाइनिंग हॉल की क्षमता 25,000 लोगों की थी। इसके अलावा शादी का पंडाल 75,000 स्क्वायर फीट तक फैला था। जया और शशिकला दोनों ही हीरों से लदी हुई थीं।इस शादी के बाद जयललिता और शशिकला की एक तस्वीर आई इस तस्वीर में दोनों ने सोने के काम वाली एक जैसी साड़ियां पहनी हुई थीं। शादी के एक वर्ष बाद यानी वर्ष 1996 में जयललिता को विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा और भ्रष्टाचार की वजह से उन्हें भी जेल जाना पड़ा। जया के खिलाफ केस चला और जज ने पाया कि शादी में करीब आठ करोड़ रुपए खर्च हुए थे जिसमें से तीन करोड़ रुपए सिर्फ जयललिता ने ही खर्च किए थे। वर्ष 2015 और 2016 में स्पेशल कोर्ट ने भी कहा कि इस शादी में जो भी खर्च हुआ वह सारा जयललिता ने ही उठाया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications