साख बचाने आनन-फानन में ललित मोदी से मिलने लंदन पहुंचे राहुल-सोनिया!
नई दिल्ली। ललित विवाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित कांग्रेस के भी नेता इसमें फंसते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता सुब्ह्मण्यम स्वामी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ललित विवाद से खुद को बचाने के लिए उनसे मिलने लंदन गये हुए हैं।

स्वामी और वरिष्ठ पत्रकार मधु किश्वर ने ट्वीट करके कहा है कि विश्वनीय सूत्रों की मानें तो दोनों ही कांग्रेस के शीर्ष नेता लंदन ललित मोदी से मुलाकात करने गये हैं। उन्होंने कहा कि ललित मोदी दोनों ही नेताओं के बारे में बहुत कुछ जानते हैं और वो कभी भी मीडिया को इस बारे में बता सकते हैं इसी के चलते अपनी साख को बचाने के लिए ये दोनों नेता उनसे मिलने के लिए गये हुए हैं।
गौरतलब है कि सोनिया और राहुल दोनों ही विदेश की यात्रा पर हैं। लेकिन इस बात कि कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है कि दोनों नेता किस देश और किस वजह से बाहर गये हुए हैं। यही नहीं कयास ये भी लगाये जा रहे हैं कि आपातकाल के चालीस वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी पर उठने वाले सवालों से भी बचने के लिए दोनों नेता विदेश रवाना हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications