सावधान! बिहार, यूपी और दिल्ली में आ सकता है 8.2 तीव्रता का भूकंप, होगी भयंकर तबाही
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पिछले हफ्ते दिनों की बात करें तो लगभग हर रोज देश के किसी ना किसी कोने से भूकंप की खबरें आई हैं। आज भी भूकंप के झटकों से असम हिल गया। राहत की बात तो यह थी कि भूकंप की तीव्रता 4.0 थी जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप 3 बजकर 55 मिनट पर महसूस किया गया।

मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि भूकंप की तीव्रता 8.2 या इससे भी अधिक हो सकती है जिससे काफी तबाही होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इन इलाकों में मणिपुर, नेपाल, सिक्किम में मची तबाही से अधिक तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है।
हाल में मणिपुर में 6.7 (जनवरी 2016), नेपाल में आए 7.3 (मई 2015) और सिक्किम में 2011 में 6.9 की तीव्रता वाले भूकंपों की वजह से भूगर्भीय प्लेटों में उथल पुथल हो गई थीं और इनमें दरारे हो गई थी। हाल ही में आए भूकंपों की वजह से यह और भी गंभीर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications