देश में 75 दिन बाद मिले सबसे कम 60471 केस, रिकवरी रेट हुआ 95.64 फीसदी

नई दिल्ली, 15 जून। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कम हो रही है और देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पिछले 24 घंटों के जो आंकड़े जारी किए गए हैं वह काफी राहत देने वाले हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों की संख्या 60471 है, वहीं 117525 लोग कोरोना का इलाज कराकर ठीक हो गए हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में कोरोना से 2726 लोगों की मौत हो गई है।

corona

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो यह 9133778 है, जबकि अभी तक भारत में 377031 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण की शुरुआत की बात करें तो देश में अभी तक संक्रमण के कुल 29570881 मामले आ चुके हैं। कोरोना की जंग के खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी कारगर है और यही वजह है कि सरकार लगातार लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर टीका लगवाने की अपील कर रही है। देश में अभी तक कोरोना की 259044072 डोज दी जा चुकी हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार को भी काफी बढ़ाया गया है। आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार 14 जून तक देश में 381375984 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इसमे से 14 जून को 1751358 लोगों का टेस्ट किया गया।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 60,471 नए मामले दर्ज, 2726 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में जहां कोरोना के मामले कम होने के बाद पाबंदियों में राहत दी जा रही है तो पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यहां 30 जून तक पाबंदियों को बढ़ा दिया गया है। 16 जून से सरकारी और निजी कार्यालयों में सिर्फ 25 फीसदी उपस्थिति के साथ काम करने की अनुमति दी गई है। प्रदेश के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने बताया कि संस्थान को कर्मचारियों के लिए परिवहन की व्यवस्था करनी होगी। सार्वजनिक परिवहन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

    https://hindi.oneindia.com/news/india/conronavirus-new-delta-plus-variant-emerges-scientist-says-no-need-to-worry-623435.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+