जियो के डेटा लिमिट में किया गया बड़ा बदलाव

रिलायंस जियो ने डेटा लिमिट को लेकर किया बड़ा बदलाव, 4जी की स्पीड को देखते हुए रिलायंस ने किया बड़ा बदलाव। प्रतिदिन की डेटा लिमिट को 1जीबी किया गया।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के फ्री डेटा के ऑफर की अवधि बढ़ने के बाद लोगों में काफी खुशी है, लेकिन इस फैसले के बाद एक बड़ा फैसला और भी लिया गया है, जिसकी बहुत ही कम लोगों को जानकारी है।

JIO के बाद वोडाफोन, एयरटेल और BSNL भी लाए धांसू ऑफर

प्रतिदिन 1जीबी हाई स्पीड डेटा
पहले रिलायंस जियो पर प्रतिदिन 4 जीबी डेटा को हाई स्पीड पर इस्तेमाल करने की छूट थी, लेकिन इसे अब घटाकर 1 जीबी प्रतिदिन कर दिया गया है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इस फैसले के बाद आपकी इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी तो ठहरिए।

बेहतर स्पीड के लिए लिया गया फैसला

प्रतिदिन हाई स्पीड डेटा की लिमिट को कम करने के पीछे एक खास मकसद है। दरअसल डेटा को इस्तेमाल करने की लिमिट को कम करने से नेटवर्क पर लोड कम होगा जिससे 4जी इंटरनेट का अनुभव जियो ग्राहकों के लिए बेहतर होगा।

रिलायंस जियो के नए ग्राहकों के लिए आया Happy New Year ऑफर, जानिए क्या है खास

जियो इंफोकॉम के इस फैसले के बाद जियो ग्राहक बेहतर स्पीड का लाभ ले सकेंगे। माना जा रहा है कि जियो के इस फैसले के बाद कंपनी अपने ग्राहकों को मार्च तक जोड़े रहने में सफल होगी।

9 करोड़ को पार कर जाएगा आंकड़ा

जेपी मोर्गन के अनुसार मार्च माह तक जियो के ग्राहगों की संख्या 10 करोड़ को पार कर जाएगी। मौजूदा समय में जियो के कुल 5.2 करोड़ उपभोक्ता हैं। ऐसे में प्रतिदिन डेटा की लिमिट को कम करके नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

जिसे करने में एयरटेल को लगे 12 साल उसे रिलायंस जियो में 83 दिनों में कर दिखाया

जियो को लेकर हैं कई शिकायतें

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से रिलायंस जियो की स्पीड पर काफी फर्क पड़ गया है, वहीं कॉलिंग को लेकर कई लोगों ने शिकायत की है, काफी देर तक कोशिश के बाद भी फोन नहीं लगता है। ऐसे में कॉलिंग को बेहतर करना अभी भी जियो के लिए चुनौती बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+