जीएसटी तो आ गया, अब इन वजहों से बढ़ेगी सरकार की टेंशन

अगर सही तरीके से देखा जाए तो जीएसटी अभी ट्रायल मोड से धरती पर उतर रहा है

नई दिल्ली। एक राष्ट्र, एक कर वाली व्यवस्था जीएसटी लागू तो हो गई है, अब बारी इसके सफल क्रियान्वयन की है। जानकारों के मुताबिक आगे की राह केंद्र सरकार के लिए आसान नहीं है। जीएसटी को उसके मिशन तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है।

जीएसटी पर कंफ्यूजन

जीएसटी पर कंफ्यूजन

आर्थिक जानकारों के मुताबिक जीएसटी को लेकर लोगों में काफी कंफ्युजन है लोग बस जीएसटी का नाम जानते हैं पर ये आप पर कैसे असर डालेगा बहुत कम लोगों को पता है। जीएसटी का ज्ञान हर नागरिक तक पहुंचाना सरकार की बड़ी चुनौतियों में से एक है।

ट्रायल मोड से धरती पर आया GST

ट्रायल मोड से धरती पर आया GST

अगर सही तरीके से देखा जाए तो जीएसटी अभी ट्रायल मोड से धरती पर उतर रहा है जाहिर है तकनीकी समस्याएं आएंगी, सरकार को इन तकनीकी समस्याओं से जुझना होगा। अभी सरकार के कर्मचारी भी जीएसटी को ठीक से नहीं समझ पाए है तो वो जनता की प्रॉब्लम्स को कैसे दूर करेंगे।

विज्ञापन नाकाफी

विज्ञापन नाकाफी

केंद्र सरकार ने जीएसटी को लेकर खूब विज्ञापन दिया है लोगों को समझाने की कोशिश की गई है लेकिन ये विज्ञापन और प्रचार अभी नाकाफी है। लोगों को सही तरीके से जीएसटी समझ नहीं आया है जो सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।

छोटे कारोबारियों को समझाना चुनौती

छोटे कारोबारियों को समझाना चुनौती

जीएसटी का असर छोटे कारोबारों पर सीधे तौर पर पड़ेगा, बहुत ऐसे छोटे व्यापारी है जो जीएसटी के स्ट्रक्चर में आना ही नहीं चाहते उनको समझाना और चीजों का आसान बनाना सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। खैर जब देश में कंप्यूटर आया था तब भी देश में समस्याएं आई थी और आज कंप्यूटर हमारी जरुरत बन गई है। जीएसटी के मामले में ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+