अंबिका सोनी ने पत्र लिखकर खुद को पदमुक्त करने की अपील की
अंबिका सोनी ने पत्र लिखकर खुद को पदमुक्त करने की अपील की, पार्टी ने अभी तक उनकी अपील को स्वीकार नहीं किया है।
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को आज एक साथ दो बड़ झटके लगे हैं, एक तरफ जहां गुजरात में कांग्रेस के नेता शंकर सिंह वाघेला ने बगावती सुर छेड़ दिए हैं तो दूसरी तरफ अंबिका सोनी ने पार्टी को पत्र लिखकर अपील की है कि उन्हें उनके पदों से मुक्त कर दिया जाए। अंबिका सोनी को हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी का पद दिया गया गया था, लेकिन उन्होंने इस पद से मुक्त करने की अपील करके राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

अंबिका सोनी को कांग्रेस का दिग्गज नेता माना जाता है और उन्होंने मनमोहन सिंह की सरकार में अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। ऐसे में जिस तरह से अंबिका सोनी ने अपने पद से मुक्ति की अपील की है उसके बाद पार्टी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। हालांकि पार्टी ने अंबिका सोनी की अपील को अभी मंजूर नहीं किया है।
अंबिका सोनी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर का जिम्मा दिया गया था। हालांकि पार्टी सूत्रों का मानना है कि अंबिका सोनी ने नए नेताओं के लिए रास्ता साफ करने के लिए अपने पद से इस्तीफा दिया है। लेकिन अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान कांग्रेस पार्टी की ओर से नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications