बिहार, यूपी के बाद अब ममता की पार्टी में बड़ी टूट, 6 विधायक BJP में शामिल

त्रिपुरा में छह टीएमसी विधायक भाजपा में हुए शामिल, यह सभी विधायक कांग्रेस के टिकट पर जीते थे चुनाव

नई दिल्ली। देशभर के तमाम राज्यों में विपक्षी दलों के नेताओं का भाजपा में आने का सिलसिला जारी है। त्रिपुरा में सोमवार को छह टीएमसी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। टीएमसी के छह विधायकों ने अगरतला में भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इन तमाम विधायकों को भाजपा के वरिष्ठ नेता और अहम सरकार में मंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अगुवाई में सदस्यता ग्रहण कराई गई।

ये हैं छह विधायक

ये हैं छह विधायक

जिन छह लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, उनके नाम सुदीप रॉय बर्मन, आशीष साहा, प्रांजित सिंघ रॉय, डीबा चंद्र हरंखवाल, दिलीप सरकार और बिस्व बंधु सेन शामिल हैं। इन विधायकों के साथ तमाम हजारों समर्थक भी उनके साथ आए। जिस वक्त ये नेता भाजपा में शामिल होने के लिए अगरतला के अस्तबल मैदान पहुंचे तो भारी संख्या में इनके समर्थक भी इनके साथ आए।

Recommended Video

    Gujarat Rajya Sabha Election 2017: Congress MLA ने की Cross Voting । वनइंडिया हिंदी
    2016 में शामिल हुए थे टीएमसी में

    2016 में शामिल हुए थे टीएमसी में

    जिन छह विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली वो त्रिपुरा से 2013 मे चुनाव जीते थे, ये सभी लोग कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में इन लोगों ने 2016 में टीएमसी का दामन थाम लिया था। जिसके बाद कांग्रेस के पास सिर्फ तीन ही विधायक बचे रह गए थे।

    कांग्रेस विधायक भी टूटे

    कांग्रेस विधायक भी टूटे

    इन तीन विधायको में रतन लाल नाथ पहले ही अनौपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो चुके हैं जब उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को अपना वोट दिया था। इन सभी विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता हिमंता बिस्व सर्मा ने कहा कि मैं अगरतला में मानवता देख रहा हूं।

    महिलाओं पर अत्याचार चरम पर

    महिलाओं पर अत्याचार चरम पर

    हिमंता ने कहा कि त्रिपुरा में लोग लेफ्ट सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि त्रिपुरा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर है, यह देश में सबसे निम्न स्तर पर पहुंच गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+