लोकसभा चुनाव को लेकर एचडी देवगौड़ा ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार के दौरान कई बार दोनों ही दलों के बीच के मतभेद खुलकर सामने आए हैं। लेकिन इन तमाम मतभेदों के बीच आखिरकार दोनों दलों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर बातचीत बनती नजर आ रही है। दोनों ही दल अगले कुछ दिनों ने सीटों के बंटवारे पर फैसला ले सकते हैं। पार्टी के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अगले एक हफ्ते से 10 दिन के भीतर सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला हो जाएगा।

devegowda

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने कांग्रेस के साथ सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने का फैसला लिया है। हम आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों का बंवटारा करने जा रहे हैं। अगले एक हफ्ते से 10 दिनों के भीतर सीटों का बंटवारा हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले दोनों ही दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद खुलकर सामने आया था। खुद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा था कि हम सीटों की भीख नहीं मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस और जेडीएस के बीच की तनातनी खुलकर सामने आ गई थी।

बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की कुल 225 सीटें हैं, भारतीय जनता पार्टी यहां सबसे बड़ा दल है और उसके पास 104 सीटें हैं। जबकि जेडीएस के पास 37 सीटें हैं। लेकिन कांग्रेस जिसके पास 80 सीटें हैं, उसने जेडीएस के साथ प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाई और एचडी कुमारस्वामी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। हालांकि सरकार बनने के बाद से ही लगातार दोनों ही दलों के बीच के मतभेद खुलकर सामने आते रहे हैं। प्रदेश में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं।

इसे भी पढ़ें- Air Strike पर चश्मदीदो ने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा- जैश, ISI के कई लोग मारे गए, 35-40 शवों को ले जाते देखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+