दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कुछ ही घंटों में भारी बारिश के आसार
नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला है, नोएडा, गाजियाबाद सहित दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ ही घंटों में राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों पर इंद्र देवता जमकर मेहरबान होने वाले हैं, विभाग ने कहा है कि अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर, फरीदाबाद, सोहना, होडल, नूंह, नारनौल और महेंद्रगढ़ में भारी बारिश हो सकती है और इसलिए यहां अलर्ट जारी हुआ है।

दिल्ली में मौसम ने मारी पलटी
मालूम हो कि एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने कहा था कि राजधानीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है, दिल्ली आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि दिल्ली में 4 या 5 जुलाई को हल्की बारिश होगी लेकिन शुक्रवार को मौसम ने पलटी मारी है और बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।
कुछ इलाकों में बारिश की आशंका है...
बता दें कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा लू और उमस की चपेट में हैं, हालांकि इन राज्यों में बारिश हो रही है लेकिन बारिश का सिलसिला लगातार जारी ना होने से यहां के लोगों को तपन और उमस झेलनी पड़ रही है, हालांकि मौसम विभाग ने आज इन राज्यों के कुछ इलाकों में बारिश की आशंका व्यक्त की है।

दक्षिण भारत पर मानसून मेहरबान
तो वहीं दक्षिण भारत में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जमकर बादल बरस रहे हैं, आईएमडी ने कहा कि इन राज्यों में अगले दो -तीन दिनों में भारी बारिश का अनुमान है इसलिए यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में Orange अलर्ट
जबकि कोरोना की मार सह रही मुंबई में Orange अलर्ट जारी है, यहां बारिश का सिलसिला जारी है. विभाग ने कहा है कि 4-5 जुलाई में यहां घनघोर वर्षा हो सकती है तो वहीं बिहार, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और एमपी में भी अगवले 24 घंटों का अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications