केंद्र का बड़ा एक्शन, बॉर्डर पर तैनात BSF के DG, स्पेशल डीजी एकसाथ हटाए गए, किन्हें मिली जिम्मेदारी?

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा यानी पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती भारत की सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे बीएसएफ के डीजी और स्पेशल डीजी दोनों को हटा दिया है। उनकी जगह पर नई नियु्क्ति की है। सरकारी आदेश के मुताबिक, बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल को कार्यकाल के बीच में ही यहां से हटाकर उनके मूल राज्य कैडर केरल वापस भेजने का आदेश दिया गया है। जबकि सीमा सुरक्षा बल के स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को भी तत्काल प्रभाव से उनके मूल राज्य कैडर भेजने का आदेश जारी किया गया है।

केंद्र की ओर इसको लेकर शुक्रवार को दो आदेश जारी किए गए। आदेश में कहा कि बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल के बारे में बताया गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने केरल कैडर के 1989 बैच के आईपीएस और बीएसएफ के डीजी अग्रवाल को तुरंत प्रभाव से उनके मूल राज्य कैडर वापस भेजने का आदेश दिया गया है।

Big action by Centre for BSF

बता दें कि केरल कैडर के 1989 बैच के आईपीएस नितिन अग्रवाल को पिछले साल जून में BSF DG जिम्‍मेवारी सौंपी गई थी. अग्रवाल 1989 बैच के केरल कैडर के IPS अधिकारी हैं। जबकि खुरानिया 1990 बैच के ओडिशा कैडर के अधिकारी हैं. अग्रवाल ने पिछले साल जून में सीमा सुरक्षा बल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था।

क्यों एकसाथ हटाए गए दो बड़े अधिकारी
सरकारी आदेश के अनुसार, केंद्र ने शुक्रवार को BSF के महानिदेशक (डीजी) नितिन अग्रवाल और उनके डिप्टी स्पेशल डीजी (पश्चिम) वाईबी खुरानिया को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। हालांकि बता दें कि BSF पर पूर्व में बांग्‍लादेश और पश्चिम में पाकिस्‍तान सीमा की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी है। बांग्‍लादेश में हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद पड़ोसी देश से बड़ी तादाद में लोग भारत आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+