हैदराबाद: जजीरा के विमान में लैंडिंग के वक्त लगी आग, बड़ा हादसा टला
नई दिल्ली। हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है, यहां बुधवार को जजीर एयरवेज के विमान में लैंडिंग के वक्त आग लग गई, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह विमान कुवैते से हैदराबाद आ रहा था, इसी दौरानन विमान के इंजन में आग लग गई थी। इस विमान में कुल 145 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग पर काबू पा लिया गया और विमान की पड़ताल की जा रही है।

एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि विमान संख्या जे9 608 जोकि जजीरा एय़रवेज का था, ,कुवैत से हैदराबाद आ रहा था, जब विमान रात 1.30 बजे लैंड कर रहा था तो इसी दौरान इसके इंजन में आग लग गई। आग को तुरंत बुझा दिया गया और विमान को तुरंत रोक दिया गया। जीएमआर एयरपोर्ट प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशासन ने तुरंत फायर टेंडर को मौके पर भेजा और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया और पायलट ने इंजन को बंद कर दिया। इसके बाद विमान को बे में खड़ा कर दिया गया था। इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
इसे भी पढ़ें- बांग्लादेशी घुसपैठ पर 13 साल पहले अलग थे ममता बनर्जी के सुर, विरोध में स्पीकर पर फेंक दिए थे पेपर












Click it and Unblock the Notifications