जज के सामने रो पड़ीं स्वाति मालीवाल, महिला कांस्टेबल बेहोश, बिभव की जमानत पर सुनवाई में कोर्ट में हुआ ड्रामा
Swati Maliwal Bibhav Kumar: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार (27 मई) को बिभव कुमार द्वारा दायर जमानत याचिका की सुनवाई में शामिल होने के लिए दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट पहुंची हैं। कोर्ट में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है।
स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर बिभव कुमार द्वारा उनके साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसी मामले में बिभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। अब जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जज के सामने स्वाति मालीवाल रो पड़ी हैं।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान रोने लगीं स्वाति मालीवाल
रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही बिभव की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई, उसके कुछ देर बाद ही कोर्ट रूम के अंदर एक महिला कांस्टेबल बहुत ज्यादा गर्मी के कारण बेहोश हो गई और सुनवाई कुछ देर के लिए रोक दी गई थी। वहीं जैसे ही सुनवाई दोबारा शुरू हुई तो स्वाति मालीवाल रोने लगी थीं।
जब कोर्ट रूम 119 नंबर में सीएम आवास का वीडियो दिखाया गया तो स्वाति अपने आप पर काबू नहीं रख पाईं और रोने लगीं। बिभव के वकील ने कोर्ट में दलील दी है कि स्वाति मालीवाल का सीएम आवास में आने अतिक्रमण था। दलील में FIR की आईपीसी की धारा 308 पर सवाल उठाए हैं।
Swati Maliwal Assault Case: क्या है स्वाति मालीवाल मारपीट केस?
स्वाति मालीवाल द्वारा अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोपों से पूरे राजनीतिक जगत में भूचाल आ गया है।
स्वाति मालीवाल ने FIR कहा है कि,
''13 मई को मैं अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थी। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में बैठाया और बताया कि अरविंद जी घर पर हैं और थोड़ी देर में मुझसे मिलेंगे। अचानक बिभव कुमार अंदर आ गए। मैंने उनसे पूछा, 'क्या हो रहा है? अरविंद जी मुझसे मिलने आ रहे हैं। जिसके बाद वो मुझे अचानक मारने लगे। उसने मुझे पूरी ताकत से 7-8 बार थप्पड़ मारा, जब मैंने उसे दूर धकेलने की कोशिश की, तो उसने मेरा पैर पकड़ लिया, मुझे नीचे खींच लिया, जिससे मेरा सिर सेंटर टेबल पर जा लगा, उसने मुझे लात मारना शुरू कर दिया। मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी लेकिन कोई मेरी मदद के लिए नहीं आया।"












Click it and Unblock the Notifications