कौन है वो यूट्यूबर जिसकी पहली सैलरी थी 5 हजार, अब खरीद लिया 11 करोड़ का बंगला, संपत्ति जान हो जाएंगे दंग
Bhuvan Bam: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, यूट्यूबर और अभिनेता भुवन बाम इन दिनों खबरों में बने हुए हैं। भुवन बाम ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-3 में 11 करोड़ रुपये में एक आलीशान बंगला खरीदा है।
हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट में निवेश करने की वजह से भुवन बाम अपनी संपत्ति और संघर्ष की कहानी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। एक वक्त ऐसा था, जब भुवन बाम को 5 हजार रुपये सैलरी मिलती थी और आज उन्होंने 11 करोड़ का बंगला खरीद लिया है। भुवन बाम की कुल संपत्ति जान हैरान रह जाएंगे आप।

Who Is Bhuvan Bam: कौन हैं भुवन बाम?
- भुवन बाम भारत के सबसे फेमस यूट्यूबर में से एक हैं। भुवन बाम अपनी मजेदार शॉट वीडियो सीरिज 'BB Ki Vines' के लिए मशहूर हैं। इसमें भुवन खुद अकेले कई कैरेक्टर का रोल करते थे।
- भुवन बाम मूल रूप से गुजरात वडोदरा के रहने वाले हैं। लेकिन उनके माता-पिता दिल्ली में रहने आ गए थे।
- शुरुआत में भुवन बाम कैफे और होटल में एक संगीतकार के तौर पर काम करते थे। जहां उन्हें 5 हजार रुपये हर महीने मिलते थे।
- भुवन बाम के यूट्यूब चैनल का नाम है BB Ki Vines। जिसपर 26.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। भुवन बाम ने कॉमेडी के अलावा एक्टिंग और संगीत में भी अपना करियर बनाया है। वह एक गायक और गीतकार हैं, जिनके कई सॉन्ग गाए हैं। जिनमें रहगुजार, अजनबी, सफर और संग हूं तेरे, शामिल हैं।
- भुवन बाम ने इसके अलावा 'ताजा खबर' और 'ढिंढोरा' वेब सीरीज में भी लीड रोल में थे। भुवन बाम इसके अलावा श्रद्धा कपूर के साथ किए अपने एक म्यूजिक वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में थे। भुवन बाम ने इसके अलावा प्लस माइनस और टीटू टॉक्स जैसी शॉट फिल्मों में भी काम किया।
Bhuvan Bam Net Worth: भुवन बाम की संपत्ति
- भुवन बाम की कुल संपत्ति 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 122 करोड़ रुपये है।
- भुवन बाम के पास इसके अलावा लग्जरी कार भी है।
- भुवन बाम की कमाई यूट्यूब और ब्रांड और विज्ञापन से होती है। इसके अलावा भुवन अब एक्टिंग से भी कमाई करते हैं।
Bhuvan Bam New Bungalow: जानिए भुवन बाम के नए बंगले के बारे में?
- भुवन बाम का ये नया बंगला ग्रेटर कैलाश पार्ट-3 में है। इसके जमीन का क्षेत्र 1,937 वर्ग फुट और कुल क्षेत्रफल 2,233 वर्ग फुट है। भुवन बाम का ये नया बंगला उनके दिल्ली वाले पुराने गर के पास है।
- भुवन बाम के इस नए बंगले में एक बड़ा लिविंग रूम, चार बेडरूम, बढ़िया किचन, डाइनिंग एरिया, स्विमिंग एरिया, लॉन, पार्किंग है। घर में हाई सिक्योरिटी भी है।
- ग्रेटर कैलाश में बंगले की खरीद के साथ भुवन बाम दिल्ली में लक्जरी संपत्तियों में निवेश करने वाली मशहूर हस्तियों में शामिल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications