34 साल के शख्स ने पांच महिलाओं से की शादी, 49 अन्य को मैरिज के लिए कर रखा है प्रपोज, जानें पूरा मामला
Man marrying five women: ओडिशा की राजधानी से भुवनेश्वर से एक महा फ्रॉड पति का पर्दाफाश हुआ है। महज 34 साल की उम्र के इस शख्स ने बिना तलाक लिए पांच महिलाओं से शादी कर रखी थी। पुलिस अधिकारी बनकर महिलाओं से लाखों की रकम हड़प कर लग्जरी जिंदगी बिताने वाला ये शख्स 49 अन्य महिलाओं से शादी के लिए प्रपोज भी किए हुए है।
भुवनेश्वर पुलिस ने उसे पांच महिलाओं से बिना तलाक लिए पुलिस अधिकारी बनकर उनसे बड़ी रकम ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस महा ठग धोखेबाज पति का नाम सत्यजीत सामल है। पुलिस ने जब इस शख्स के बारे में पड़ताल की तो मैट्रिमोनियल साइट पर 49 अन्य महिलाओं से शादी के प्रस्ताव के लिए बातचीत करते हुए ये पाया गया।

कैसे पुलिस के गिरफ्त में आया ये शख्स
पुलिस ने जांच तब शुरूक की जब दो महिलाओं ने, जिनसे उसने शादी की थी, अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल की तो ये सारी सच्चाई सामने आई और पुलिस ने उसे धासू प्लानिंग के बाद रंगे हाथ धर-दबोचा।
पुलिस ने अरेस्ट करने के लिए पिछाया ये जाल
भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने बताया कि पुलिस ने एक महिला अधिकारी का इस्तेमाल करके जाल बिछाया। जब सामल उससे मिलने आया तो उसे पकड़ लिया गया।
महिलाओं के पैसों पर करता था ऐश
पांडा ने बताया कि सामल इन महिलाओं से ठगे गए पैसों से शानदार लग्जरी जीवन बिता रहा था। वह एक महिला को ठगने के बाद दुबई भाग जाता था और अपना अगला शिकार ढूंढ़ने के बाद ही वापस लौटता था। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद और अधिक पीड़ित सामने आएंगे।
पुलिस ने शख्स के पास से बरामद की ये चीजें
गिरफ्तारी के दौरान अधिकारियों ने उसके कब्जे से एक कार, एक मोटरसाइकिल, 2.10 लाख रुपये नकद, एक पिस्तौल, कुछ गोला-बारूद और दो विवाह अनुबंध प्रमाण पत्र (marriage contract certificate) बरामद किए।
अलग-अलग शहरों की पांच महिलाओं से की शादी
पूछताछ के दौरान सामल ने स्वीकार किया कि उसने दो शिकायत करने वाली महिला और एक अन्य महिला से विवाह किया था। उसकी पांच पत्नियों में से दो ओडिशा, एक कोलकाता और एक दिल्ली की रहने वाली थी। पुलिस अभी भी पांचवीं महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जांच के तहत सामल के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।
कैसे महिलाओं को जाल में फसाता था ये शख्स?
आरोपी ने वैवाहिक साइटों के माध्यम से युवा विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाया। वह शादी का वादा करता और फिर उनसे नकदी और कार की मांग करता। अगर वे अपने पैसे वापस मांगते, तो वह उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाता। एक पीड़ित ने उसे करीब 8.15 लाख रुपये की कार खरीदने के लिए पर्सनल लोन लिया और उसे व्यवसाय शुरू करने के लिए 36 लाख रुपये अतिरिक्त दिए।
शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
एक अन्य महिला ने बताया कि सामल ने उससे 8.60 लाख रुपए और एक मोटरसाइकिल ली, जबकि उसने उसकी मांगों को पूरा करने के लिए अलग-अलग बैंकों से पर्सनल लोन भी लिया था। दोनों पीड़ितों ने बताया कि शादी का झांसा देकर उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications