छुट्टी पर भेजे जाने की बात से भड़के BHU के VC गिरीश चंद्र त्रिपाठी, दे डाली धमकी
नई दिल्ली। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में छात्रा हुए छेड़छाड़ और उस पर मचे बवाल के बाद वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें जबर्दस्ती छुट्टी पर भेजा गया तो वो इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि त्रिपाठी का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो जाएगा। त्रिपाठी ने दावा किया कि अभी तक मानव संसाधन मंत्रालय ने उन्हें छुट्टी पर जाने का कोई निर्देश नहीं दिया है। त्रिपाठी का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। घटना के पहले दिन से ही मैं मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के संपर्क में हूं। उन्हें मैंने मौजूदा हालात की जानकारी दी है। लेकिन अगर छुट्टी पर जाने के लिए कहा गया तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। त्रिपाठी ने कहा कि मैंने विश्वविद्यालय के लिए बहुत काम किया है। कार्यकाल खत्म होने से पहले मुझे जबर्दस्ती छुट्टी पर भेजा जाना, मेरे लिए बेइज्जती होगी। मैं इस्तीफा देना पसंद करुंगा।

इससे पहले त्रिवेणी हॉस्टल में वीसी ने छात्राओं से कहा कि लड़कियों ने अस्मिता को बाजार में रख दिया। उनके इस मुलाकात ने चुपके से किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो में छात्राएं बोल रही हैं कि वीसी झूठ बोल रहे हैं।
वहीं एचआरडी मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि मौजूदा स्थिति से बचने के लिए सरकार एक बेहतर वीसी की तलाश कर रही है जो जीसी त्रिपाठी की जगह ले सके। जबसे बीएचयू में छात्राओं का हंगामा हुआ और यहां हिंसा हुई तबसे वीसी जीसी त्रिपाठी विवादों में है, उनपर तमाम आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने इस पूरे प्रकरण को ठीक से हैंडल नहीं किया। संस्थान में छात्राओं के साथ छेड़खानी की कई घटनाएं सामने आई और कई तरह के आरोप विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगे, जिसके चलते बीएचयू के प्रशासन और वीसी की काफी किरकिरी हुई।
सूत्रों की मानें तो बीएचयू के नए वीसी की तलाश के लिए छह नामों को अगले कुछ दिनों मे राष्ट्रपति भवन के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद राष्ट्रपति तीन उम्मीदवारों का चयन करेंगे जोकि सर्च एंड सेलेक्ट कमेटी के सदस्य बनेंगे और वह नए वीसी की तलाश करेंगे। जल्द ही वीसी के पद के लिए आवेदन भी निकाला जाएगा। मौजूदा वीसी का कार्यकाल अब महज दो महीने का बचा है। सूत्रों की मानें तो मौजूदा विवाद के बारे में सरकार को अवगत करा दिया गया है, साथ ही कहा गया है कि बेहतर विकल्प यह होगा कि वीसी को अवकाश पर भेजा जाए जिनका कार्यकाल 27 नवंबर को खत्म हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications