MP Assembly Elections 2018: अब कैलाश सत्यार्थी और दिव्यांका त्रिपाठी समेत 9 सेलेब्रिटी करेंगे मतदान की अपील
भोपाल। नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, मध्य प्रदेश की चाइल्ड टीवी आर्टिस्ट माही सोनी सहित, स्टार प्लस की चर्चित मां-बहू दिव्यांका त्रिपाठी समेत 9 नामी गिरामी चेहरे मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर होंगे, ये लोग मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे। इस लिस्ट में शुभांगी अत्रे, फिल्म कलाकार और चरित्र अभिनेता गोविंद नामदेव और गायिका पलक मुछाल का भी नाम है जो लोगों को वोट का महत्व और उनके अधिकार के बारे में लोगों को समझाएंगे।

विधानसभा चुनाव में 80 फीसदी से ज़्यादा मतदान का लक्ष्य
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 80 फीसदी से ज़्यादा मतदान का लक्ष्य रखा है इसलिए मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाना आयोग की बड़ी जिम्मेदारी है, जिसके लिए उन्होंने उन चेहरों को चुना है जो कि आम जनता में काफी लोकप्रिय हैं।

नौ कलाकारों को चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर बनाया
ऐसा पहली बार है जब नौ कलाकारों को चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उसने दृष्टि बाधित नेशनल अवॉर्ड विजेता जूडो खिलाड़ी रानू प्रधान को भी अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है, ये सभी लोग एमपी के रहने वाले हैं।

28 नवंबर को मतदान
मध्य प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा, यहां 230 विधानसभा सीटें हैं, जिनके नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है, जबकि 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, यहां सभी सीटों पर एक साथ 28 नवंबर को मतदान होगा, 11 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ये है मध्य प्रदेश का समीकरण
मध्य प्रदेश में कुल 231 विधानसभा सीटें है, हालांकि इनमें से 230 सीटों पर ही चुनाव होते हैं और बाकी सदस्यों को नामित किया जाता है. 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 166, कांग्रेस को 57, बसपा को 4 और अन्य को तीन सीटें मिली थी।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications