Bhopal-Dhanbad Express: खुशखबरी, शुरू हुई भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस, देखें स्टेशन और पूरा शेड्यूल
Bhopal-Dhanbad Express: धनबाद से भोपाल यात्रा करने वाले यात्रियों को होली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के रेल भवन से वर्चुअली दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। जिसमें 11631/32 भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस और 11633/34 भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस शामिल है।
यह पहल मध्य प्रदेश व पड़ोसी राज्यों में रेल कनेक्टिविटी तथा यात्री सुविधा बढ़ाएगी। भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुए उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश व झारखंड तक सीधी कनेक्टिविटी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ये ट्रेन शुरू की गई हैं। वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री के मौजूदा कार्यकाल में मध्य प्रदेश में रेलवे विकास अभूतपूर्व स्तर पर है, जहाँ राज्य से जुड़े लगभग ₹48,000 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं।
भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस कितने दिन चलेगी?
ट्रेन संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसका मार्ग बोकारो थर्मल, रांची रोड, तोरी, डाल्टनगंज, गढ़वा, चोपन और सिंगरौली से होकर गुजरेगी। भोपाल से यह ट्रेन 27 फरवरी से हर शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार को शुरू हो चुक है। वहीं, धनबाद से वापसी की सेवा 1 मार्च से प्रत्येक रविवार, बुधवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। इस कदम से क्षेत्र में रेल संपर्क मजबूत होगा।
भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का क्या है समय?
यह भोपाल से 20:55 बजे चलकर अगले दिन 20:30 बजे धनबाद पहुँचेगी। वापसी में, धनबाद से 07:20 बजे चलकर अगले दिन 07:00 बजे भोपाल आएगी। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के कुल 24 कोच होंगे। होली पर घर जाने का है प्लान, ट्रेन से करना है सफर, यहां मिलेगी सारी जानकारी और शिड्यूल
भोपाल-चोपन एक्सप्रेस का कितने दिन चलेगी?
इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस साप्ताहिक रूप से चलेगी। यह भोपाल से 1 मार्च (प्रत्येक रविवार) को और चोपन से 2 मार्च (प्रत्येक सोमवार) को प्रस्थान करेगी।
दोनों ट्रेनों में 22 एलएचबी कोच शामिल होंगे, जिनमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल क्लास के डिब्बे उपलब्ध होंगे। इन नई सेवाओं से मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी में सुधार आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications