प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- कोर्ट का आदेश कुछ भी हो, नवरात्र पर डीजे तो बजेगा

Recommended Video

    Kamalnath सरकार के आदेश पर बोलीं Pragya Thakur-आदेश कुछ भी हो,Navratri पर DJतो बजेगा |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि नवरात्र पर डीजे जरूर बजाया जाएगा भले कोर्ट ने इस पर रोक के आदेश दिए हों। प्रज्ञा ने कहा कि सिर्फ हिन्दुओं के लिए ही नवरात्र पर डीजे बजाने को लेकर कायदे कानून लाये जाते हैं, हम इसे नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि ये तो हमारी आस्था का मामला है, इसमें कानून और प्रशासन को ना लाया जाए।

    कोर्ट के आदेश से सहमत नहीं

    कोर्ट के आदेश से सहमत नहीं

    भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रज्ञा से जब देर रात डीजे बजाने को कोर्ट के आदेश पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नवरात्र पर हम लाउडस्पीकर भी इस्तेमाल करेंगे और डीजे भी बजाएंगे। प्रज्ञा ने यहां तक कह दिया कि इस मामले में वो कोर्ट से फैसले से इत्तेफाक नहीं रखतीं और ना इसे मानेंगी।

    दुर्गा पंडाल पर प्रशासन के फैसले का भी किया था विरोध

    दुर्गा पंडाल पर प्रशासन के फैसले का भी किया था विरोध

    हाल ही में भोपाल में नाव हादसे के बाद दुर्गा पंडालों और प्रतिमाओं को लेकर जिला प्रशासन की गाइडलाइन को भी प्रज्ञा ने हिन्दुओं के खिलाफ कहा था। प्रज्ञा ने कहा था प्रशासन का आदेश हिंदू विरोधी है। प्रज्ञा ने दुर्गा पंडालों में डीजे साउंड बजाने की समय सीमा तय करने पर कहा कि साउंड तब तक चलेगा जब तक उनका मन होगा।

    विवादों में रही हैं प्रज्ञा

    विवादों में रही हैं प्रज्ञा

    2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से सांसद चुनी गईं प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी हैं। उन पर मुकदमा चल रहा है। प्रज्ञा मामले में जेल में भी रह चुकी हैं। चुनाव के वक्त भी प्रज्ञा अपने बयानों को लेकर चर्चा में आई थीं। अपने उस बयान के लिए प्रज्ञा को दूसरी पार्टियों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसमें उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+