Facebook Live आकर भावुक हुए खेसारी लाल, कहा- भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग मुझे सुशांत बनाना चाहते हैं
Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Emotional: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी इंडस्ट्री के लोगों पर बड़ा आरोप लगाया है। आज अपने फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें सुशांत सिंह राजपूत बनाना चाहते हैं। फेसबुक लाइव के दौरान वो भावुक भी हो गए और बोलने लगे कि जैसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने सुशांत के साथ किया, अब वो ही भोजपुरी में मेरे साथ करना चाहते हैं। हालांकि अपने 11 मिनट के फेसबुक लाइव में उन्होंने किसा का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों ही इशारों में सब कह दिया।

अगर विवादों की बात करें तो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आती रही हैं। वहीं हाल ही में उनका काजल राघवानी के साथ विवाद सामने आया है। खेसारी लाल यादव ने फेसबुक लाइव में आकर अपने खिलाफ साजिश करने वालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आजकल खेसारी का नाम लेने में कतरा रहा हैं। फेसबुक लाइव के दौरान उनकी आंखों में नमी थी और कई बार वो भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि आजकल में कोरोना हो गया हूं, जहां देखों मेरी ही चर्चा हो रही हैं।
खेसारी ने कहा कि मुझे लगता है भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग मुझे दूसरा सुशांत सिंह राजपूत बना देंगे, जितना प्यार सुशांत को वहां से मिला था वैसा ही प्यार मुझे भोजपुरी से मिल रहा है। लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं, क्योंकि मेरे साथ मेरे दर्शक हैं, देश की जनता है। पता नहीं लोगों को मुझसे दिक्कत क्या है? 2011 में इंडस्ट्री में आया तब से ही लोगों की नजरों में खटक रहा हूं। शायद मेरी फिल्में और गाने हिट रहते या फिर में समाजसेवा करता हूं, मैं गरीब परिवार से आया हूं गरीबों का दर्द जानता हूं शायद इस कारण कुछ लोगों की नजरों में चुभता रहा हूं।
खेसारी ने बिना किसी का नाम लिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोगों को लग रहा है कि मैं भी सुशांत सिंह राजपूत जैसा गलत कदम उठा लूंगा, लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करूंगा। मेरे साथ 70 करोड़ की जनता है, जो मुझे प्यार करती हैं। वहीं वीडियो के अंत में उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी और कहा कि मैं बिल्कुल ऐसा नहीं करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications