एक्ट्रेस का बाथरूम Video सोशल मीडिया पर कर दिया अपलोड, प्रोड्यूसर गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर को गिरफ्तार कर लिया है। फिल्म प्रोड्यूसर उपेंद्र कुमार वर्मा को मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस की बाथरूम सीन को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस की उस आपत्तिजनक वीडियो को पोर्न वेबसाइटों ने इस्तेमाल कर लिया। जब इस बात की जानकारी उसे मिली तो उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

 एक्ट्रेस की आपत्तिजनक वीडियो कर दी अपलोड

एक्ट्रेस की आपत्तिजनक वीडियो कर दी अपलोड

27 साल की एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर के वर्सोवा स्थित दफ्तर में शूटिंग चल रही थी। उन्हें बाथरूम में नहाने का सीन शूट करना था। शूटिंग के दौरान गलती ने उनकी टॉवेल गिर गया, जिसे प्रोड्यूसर ने कैप्चर कर लिया। शूटिंग के बाद एक्ट्रेस ने उनसे निवेदन भी किया कि वो उस वीडियो को डिलीज कर दे, जिसपर उपेंद्र कुमार ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो वीडियो को डिलीट करवा देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

 एक्ट्रेस की बाथरूम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एक्ट्रेस की बाथरूम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

डिलीट करने के बजाए उपेंद्र राय ने उसकी वीडियो को सबसे पहले यूट्यूब पर अपलोड कर दिया और फिर उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। इस वीडियो को पोर्न साइटों ने इस्तेमाल कर लिया। एक्ट्रेस की एक फ्रेंड ने उसे उस वीडियो की जानकारी दी, जिसके बाद उसने फिर से उपेंद्र कुमार को फोन कर उस वीडियो को डिलीट करने को कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। वो न तो एक्ट्रेस के फोन उठाता और न ही उसके मैसेज का जवाब देता।

 पुलिस से लेनी पड़ी मदद

पुलिस से लेनी पड़ी मदद

हारकर एक्ट्रेस ने पुलिस से मदद मांगी और प्रोड्यूसर के खिलाफ वर्सोवा थाने में 28 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद 3 अप्रैल को पुलिस ने उपेंद्र कुमार को उन्हीं के रिलेटिव के सैलून से गिरफ्तार कर दिया। उन्हें 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने एक्ट्रेस के वीडियो को सोशल मीडिया से भी डिलीट कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+