VIDEO: 'मंदिर वहीं बनाएंगे' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
देश में इन दिनों राम मंदिर का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। आए दिन कोई न कोई मंदिर को लेकर कोई बयान देता रहता है। अब इसी मुद्दे के इर्द-गिर्द एक भोजपुरी फिल्म भी रिलीज होने जा रही है। 'मंदिर वहीं बनाएंगे' नाम से एक भोजपूरी फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया।

नई दिल्ली। देश में इन दिनों राम मंदिर का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। आए दिन कोई न कोई मंदिर को लेकर कोई बयान देता रहता है। अब इसी मुद्दे के इर्द-गिर्द एक भोजपुरी फिल्म भी रिलीज होने जा रही है। 'मंदिर वहीं बनाएंगे' नाम से एक भोजपूरी फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। केवल दो दिनों में इस ट्रेलर को 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

'मंदिर वहीं बनाएंगे' का ट्रेलर रिलीज
भोजपुरी फिल्म 'मंदिर वहीं बनाएंगे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में प्रदीप पांडे 'चिंटू', सुशील सिंह और निधि झा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुदुरी ने किया है, वहीं डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी महेश वेंकेट हैं।
चिंटू की प्रेमिका की भूमिका में निधि झा
फिल्म में चिंटू जहां हीरो बने हैं, वहीं सुशील सिंह विलेन हैं। चिंटू एक रिक्शेवाला बने हैं और सुशील राजनेता बने हैं। निधि झा चिंटू की प्रेमिका की भूमिका में हैं। इस फिल्म में एक डायलॉग है, 'अयोध्या के हैं रहने वाले, राम भक्त कहलाएंगे, सौगंध महादेव की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएंगे।'

वायरल हुआ फिल्म का ट्रेलर
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अयोध्या में की गई है। फिल्म दीवाली या छठ के आस-पास रिलीज होगी। अभी इसकी तारीख तय नहीं की गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुए केवल दो दिन ही हुए हैं और अब तक इसे 17 लाख 39 हजार लोग देख चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications