100 रुपये के स्टांप पर इस एक्ट्रेस को पति ने भेजा ‘तलाकनामा', हुई थी लव मैरिज, जानिए पूरा मामला

इंदौर। लोकसभा में आज तीन तलाक बिल पर चर्चा हो रही है लेकिन फिर भी इससे जुड़े मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। भोजपुरी फिल्‍मों की एक्‍ट्रेस रेशमा उर्फ अलीना शेख ने अपने पति पर 100 रुपए के स्‍टाम्‍प पेपर के जरिए तलाकनामा भेजने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति के लापता होने की भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने अलीना के पति की तलाश शुरू कर दी है। एक्ट्रेस का कहना है कि परिजन पति की दूसरी शादी कराने की फिराक में है। आपको बता दें कि एक्‍ट्रेस ने प्रेम विवाह किया था। वो हिंदी फिल्‍मों में भी काम कर चुकी है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

शौहर ने किया था शादी के लिए प्रपोज, मना करने पर जहर खा लिया था

शौहर ने किया था शादी के लिए प्रपोज, मना करने पर जहर खा लिया था

एक्ट्रेस के मुताबिक उसने 2016 में इंदौर के अपोलो टॉवर में जूते चप्पल का व्यापार करने वाले अब्दुल्लाह उर्फ मुदस्सिर बेग से लव मैरिज की थी। अलिना मूलत: खजराना के सम्राटनगर में रहती है। वह भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है। अलिना का कहना है कि वह मुंबई में दस साल फिल्म और धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। पांच साल पहले अब्दुल्ला ने उससे प्रेम का इजहार किया। मैंने शादी से इनकार किया तो उसने जहर खा लिया। अलीना ने कहा कि तीन साल पहले हमने निकाह किया था। हमारा एक बेटा भी है।

तलाकनामे में लिखा- मैं तंग आ चुका हूं, रिश्‍ता खत्‍म करना चाहता हूं

तलाकनामे में लिखा- मैं तंग आ चुका हूं, रिश्‍ता खत्‍म करना चाहता हूं

अलिना के मुताबिक पति ने कोरियर से पिता के घर एक स्टांप पेपर भेजा। इसमें लिखा कि मैं तंग आ चुका हूं, अपना रिश्ता यहीं खत्म करता हूं। तुम भी आगे की जिंदगी अपने तरीके से जी सकती हो। यह पहला तलाक है दो और भेज दूंगा। मैं पत्र देखते ही दंग रह गई। मेरा बेटा दो महीने का है। उसकी तबीयत खराब है। अभी-अभी आईसीयू से डिस्चार्ज हुआ है।

पति के लिए छोड़ा फिल्मी करियर

पति के लिए छोड़ा फिल्मी करियर

अभिनत्री ने बताया अपने वैवाहिक रिश्ते के खातिर मैं पेशेवर अभिनय करना भी छोड़ चुकी हूं। हमारा दो महीने का बच्चा है और मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं।" अलीना ने बताया कि वह इंसाफ पाने के लिये इंदौर के चंदन नगर पुलिस थाने और कुछ आला पुलिस अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काट चुकी हैं लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है। चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी राहुल शर्मा ने इस मामले में संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा, "यह पति-पत्नी के आपसी विवाद का मामला है।" मामले में अलीना के पति मुदस्सिर बेग का पक्ष जानने के लिये उनसे संपर्क की कोशिश की गयी।

साल 2017 में भी भेजा था तलाक, लेकिन पीएम मोदी के डर से...

साल 2017 में भी भेजा था तलाक, लेकिन पीएम मोदी के डर से...

अलीना को उसके पति ने 2017 में भी 3 तलाक लिख कर वकील के माध्यम से तलाक के दस्तावेज भिजवाए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 तलाक के खिलाफ शुरू हुई मुहिम के डर से मुदस्सिर उन्हें तलाक नहीं दे पाया था। इस मामले में महिला थाना एसएचओ अनिता देअरवाल का कहना है कि दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जाएगी फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+