क्या पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच हो गई है सुलह? ज्योति सिंह ने कुछ ऐसे दिया हिंट
Bhojpuri Actor Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह के सुर्खियों में आने की वजह आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान करना है। वहीं, दूसरी वजह कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह हैं। दरअसल, ज्योति सिंह ने कुछ समय पहले पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक मांगा था। लेकिन, अब पति-पत्नी के बीच चीजे सुलझ गई।
जी हां...सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह और पवन सिंह की एक साथ तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों बिल्कुल पति-पत्नी वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक की सुनाई के मामले में 22 मार्च को पवन सिंह और ज्योति सिंह को कोर्ट में पेश होना था लेकिन, दोनों कोर्ट ही नहीं पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि केस की सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब 18 अप्रैल की तारीख दी है।

वहीं, इस बीच ज्योति सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ कुछ वीडियोज और फोटोज पोस्ट की है, जो अब वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज और वीडियोज को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच झगड़ा खत्म हो चुका है। ज्योति सिहं ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पवन सिंह उनका हाथ थामकर गाड़ी के शोरूम में स्वैग से एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो देख इनके चाहने वाले यह अंदाजा लगा रहे हैं कि पवन सिंह ने अपनी पत्नी को एक नई कार गिफ्ट दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह कार से पर्दा हटाते हैं और बगल में खड़ी उनकी पत्नी ज्योति सिंह पैर छूकर पवन सिंह का आशीर्वाद लेती हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नई गाड़ी की पूजा करते हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, ज्योति सिंह ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि नजर ना लगे।
कौन हैं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह
वहीं, अगर ज्योति सिंह की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की रहने वाली है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह से 6 मार्च 2018 में शादी रचाई थी। लेकिन, साल 2022 में पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने मारपीट, टॉर्चर और एबॉर्शन जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से अलग होने का फैसला लिया था। इसके लिए बिहार की आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications