रेसलर गीता फोगाट की शादी आज, बलाली गांव पहुंचे आमिर खान, तस्वीरें
रेसलर गीता फोगाट की शादी के लिए बलाली पहुंचे आमिर खान।
चरखी दादरी (हरियाणा)। आज देश की जानी मानी रेसलर गीता फोगाट की शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेता आमिर खान अपनी टीम 'दंगल' के साथ उनके गांव बलाली पहुंच चुके हैं।

मालूम हो कि फिल्म अभिनेता आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' में गीता के पिता महावीर फोगाट का रोल किया है। महावीर खुद भी जाने-माने रेसलर रह चुके हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो ये एक तरह का फिल्म प्रमोशन है।
शादी में शामिल होने वाले आमिर खान बकायदा देसी अंदाज में शादी में पहुंचे हैं। आमिर ने सिर पर साफा पहना हुआ था। आमिर और आमिर की टीम खास सुरक्षा के बीच यहां पहुंचे हैं।
गीता फोगाट की शादी रेसलर पवन से
आपको बता दें कि गीता फोगाट की शादी रेसलर पवन से होने जा रही है। पवन सोनीपत के राठधाना गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में (86 kg) ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ये आमिर खान की इस साल की पहली रिलीज फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन किया है नीतेश तिवारी ने, फिल्म में आमिर की पत्नी का रोल टीवी की मशहूर तारिका साक्षी तंवर निभा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications